एमपी में एक और एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ाई, 1886 किलो केमिकल मिलने से हड़कंप, आरोपी फरार

एमपी में एक और एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ाई, 1886 किलो केमिकल मिलने से हड़कंप, आरोपी फरार

MD Drug Factory Busted : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की वाय डी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 1886 किलो ड्रग्स बनाने का केमिकल जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, मंदसौर कृषि उपज मंडी के सामने एक युवक किराए के मकान में कई ड्रम में भरकर ड्रग्स बनाने का केमिकल स्टोर कर रखा है। उक्त केमिकल को एमडी ड्रग्स बनाने के इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली तो कई ड्रम में बदबूदार केमिकल भरा मिला। पुलिस ने उक्त केमिकल का परीक्षण करवाया तो केमिकल एमडी ड्रग्स बनाने के उपयोग में लिए जाए जाना वाला केमिकल ही पाया गया। पुलिस ने अवैध केमिकल को जब्त किया और मकान में किराए से रह रहे आरोपी श्रेयांस के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जांच में जुटी पुलिस

MD Drug Factory Busted
मंदसौर में फिर एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा पकड़ाया (Photo Source- Patrika Input)

फिलहाल, फैक्ट्री चलाने वाला नशे का सौदागर पुलिस गिरफ्त से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अब मामले में अन्य किरायेदारों की हिस्ट्री भी निकाल रही है कि, वो केमिकल को कहा से लाते थे और कहां सप्लाई करता था।

पहले भी पकड़ा चुका है 12 करोड़ का एमडी ड्रग्स- खेत पर चल रही थी फैक्ट्री

मंदसौर जिला नशे की सौगादगरी का बड़ा गढ़ बनता जा रहा है। खास कर एमडी ड्रग्स से जुड़े मामले यहां लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले 7 फरवरी 2026 शनिवार देर शाम गरोठ थाना क्षेत्र के गांव सुरजना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया था। फैक्ट्री से करीब 12 किलो एमडी और बड़ी मात्रा में उसे बनाने का केमिकल जब्त किया गया था। जब्त एमडी की अंतरर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आंकी गई थी। उस दौरान फैक्ट्री से पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *