बजट सत्र का आज 18वां दिन,सदन में रखेंगे CAG रिपोर्ट:कई संशोधन विधेयक होंगे पास; कल आवास योजना में घूसखोरी का उठा था मुद्दा

बजट सत्र का आज 18वां दिन,सदन में रखेंगे CAG रिपोर्ट:कई संशोधन विधेयक होंगे पास; कल आवास योजना में घूसखोरी का उठा था मुद्दा

बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज 18वां दिन है। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही में अल्पसूचित और तारांकित सवाल होंगे। इसके साथ ही माहेश्वर हजारी,सचीन्द्र प्रसाद सहित आठ विधायकों को ध्यानाकर्षण सूचना के तहत उद्योग विभाग की ओर से जवाब दिया जाएगा। नीतीश मिश्रा, मंजीत कुमार सिंह , प्रमोद कुमार से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर पर्यावरण वन एवं जलवायु विभाग की ओर से जवाब मिलेगा। वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव नियंत्रक महालेखापरीक्षक (CAG) से प्राप्त लेखापरीक्षा को सदन के पटल पर रखेंगे। सदन में रखे जाएंगे ये विधेयक बिहार सचिवालय सेवा संशोधन विधेयक 2026, बिहार सूक्ष्म वित्त संस्थाएं विधेयक 2026, बिहार निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान विधेयक 2026, बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक 2026, बिहार जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक 2026, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड संशोधन विधेयक 2026 विधान सभा में लाया जाएगा। नवादा के मैटर पर परिषद में होगा ध्यानाकर्षण बिहार विधान परीषद में भी महालेखाकार से प्राप्त प्रतिवेदन की प्रति रखी जाएगी। प्रो. गुलाम गौस गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक और संकल्प संबंधी समिति द्वारा समिति का 215 वें प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखेंगे। ध्यानाकर्षण के तहत अशोक कुमार नवादा जिले की पांच नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग सरकार से करेंगे। आवास योजना के मुद्दे पर कल हुआ था हंगामा बुधवार को सदन में आवास योजना में लाभुकों के चयन में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने उठाया था। जिसके बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने लाभुकों से 25% वसूली की बात कही। इस दौरान सदन में थोड़ा हंगामा भी हुआ। जिसके बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अधिकारी को इसकी जानकारी दें दोषी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। शराबबंदी की समीक्षा का मुद्दा भी गर्म है। इस पर कार्यवाही शुरू होने से पहले जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा, ‘बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। किसी की निजी राय कुछ भी हो सकती है, लेकिन पूरे NDA की यही राय है।’ बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज 18वां दिन है। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही में अल्पसूचित और तारांकित सवाल होंगे। इसके साथ ही माहेश्वर हजारी,सचीन्द्र प्रसाद सहित आठ विधायकों को ध्यानाकर्षण सूचना के तहत उद्योग विभाग की ओर से जवाब दिया जाएगा। नीतीश मिश्रा, मंजीत कुमार सिंह , प्रमोद कुमार से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर पर्यावरण वन एवं जलवायु विभाग की ओर से जवाब मिलेगा। वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव नियंत्रक महालेखापरीक्षक (CAG) से प्राप्त लेखापरीक्षा को सदन के पटल पर रखेंगे। सदन में रखे जाएंगे ये विधेयक बिहार सचिवालय सेवा संशोधन विधेयक 2026, बिहार सूक्ष्म वित्त संस्थाएं विधेयक 2026, बिहार निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान विधेयक 2026, बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक 2026, बिहार जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक 2026, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड संशोधन विधेयक 2026 विधान सभा में लाया जाएगा। नवादा के मैटर पर परिषद में होगा ध्यानाकर्षण बिहार विधान परीषद में भी महालेखाकार से प्राप्त प्रतिवेदन की प्रति रखी जाएगी। प्रो. गुलाम गौस गैर सरकारी सदस्यों के विधेयक और संकल्प संबंधी समिति द्वारा समिति का 215 वें प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखेंगे। ध्यानाकर्षण के तहत अशोक कुमार नवादा जिले की पांच नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग सरकार से करेंगे। आवास योजना के मुद्दे पर कल हुआ था हंगामा बुधवार को सदन में आवास योजना में लाभुकों के चयन में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने उठाया था। जिसके बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने लाभुकों से 25% वसूली की बात कही। इस दौरान सदन में थोड़ा हंगामा भी हुआ। जिसके बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अधिकारी को इसकी जानकारी दें दोषी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। शराबबंदी की समीक्षा का मुद्दा भी गर्म है। इस पर कार्यवाही शुरू होने से पहले जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा, ‘बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। किसी की निजी राय कुछ भी हो सकती है, लेकिन पूरे NDA की यही राय है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *