टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का जाल लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली तक फैला हुआ है। गिरफ्तार साइबर ठगों के मोबाइल की छानबीन के दौरान इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। गिरोह करीब एक साल से पटना में सक्रिय था। पटना का यह गिरोह अलग-अलग क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करता था। फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के नाम पर गिरोह ठगी कर रहा था। यह गिरोह पटना में बैठकर अब तक दो करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। गिरोह के 20 बैंक खातों को बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ने संबंधित बैंकों से खाते का ट्रांजेक्शन डिटेल मांगा है। इसके अलावा गिरोह के सरगना की तलाश में दिल्ली और उखनऊ पुलिस से संपर्क में है। पुलिस ने इस मामले में कदमकुआं के काठपुल के पास से सहरसा के हरीश कुमार, छोटू कुमार, सुमित कुमार, अमरजीत कुमार, मधेपुरा के हरिओम व भागलपुर के कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन लोगों के पास से पुलिस मोबाइल, लैपटॉप, वाईफाई, पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। जेल भेजे गए हरीश और कुंदन को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हरीश और कुंदन ही पटना में गिरोह का सारा काम देखता था। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का जाल लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली तक फैला हुआ है। गिरफ्तार साइबर ठगों के मोबाइल की छानबीन के दौरान इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। गिरोह करीब एक साल से पटना में सक्रिय था। पटना का यह गिरोह अलग-अलग क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करता था। फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के नाम पर गिरोह ठगी कर रहा था। यह गिरोह पटना में बैठकर अब तक दो करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। गिरोह के 20 बैंक खातों को बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ने संबंधित बैंकों से खाते का ट्रांजेक्शन डिटेल मांगा है। इसके अलावा गिरोह के सरगना की तलाश में दिल्ली और उखनऊ पुलिस से संपर्क में है। पुलिस ने इस मामले में कदमकुआं के काठपुल के पास से सहरसा के हरीश कुमार, छोटू कुमार, सुमित कुमार, अमरजीत कुमार, मधेपुरा के हरिओम व भागलपुर के कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन लोगों के पास से पुलिस मोबाइल, लैपटॉप, वाईफाई, पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। जेल भेजे गए हरीश और कुंदन को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हरीश और कुंदन ही पटना में गिरोह का सारा काम देखता था।


