नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया। अपराधी इसलिए बेलगाम हैं, चूंकि सरकार उनको संरक्षण दे रही है। वे बुधवार को विधानमंडल परिसर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अपराध रिकॉर्ड मात्रा में बढ़ा है। रोज हत्या हो रही हैं। गोलियां चल रही हैं। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों को जो मन में आ रहा, वे कर रहे। कोई भी व्यक्ति जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री कमजोर हो गए हैं। आज तक उन्होंने गृह विभाग को अपने पास रखा। इस बार यह भाजपा को मिला। जो लोग राजद शासनकाल के अपराध की खासी चर्चा करते हैं, आज वे आईना में अपना चेहरा तो देखें। सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा- वे बंगाल चुनाव में फायदा लेने के वास्ते बिहार आए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया। अपराधी इसलिए बेलगाम हैं, चूंकि सरकार उनको संरक्षण दे रही है। वे बुधवार को विधानमंडल परिसर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अपराध रिकॉर्ड मात्रा में बढ़ा है। रोज हत्या हो रही हैं। गोलियां चल रही हैं। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों को जो मन में आ रहा, वे कर रहे। कोई भी व्यक्ति जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री कमजोर हो गए हैं। आज तक उन्होंने गृह विभाग को अपने पास रखा। इस बार यह भाजपा को मिला। जो लोग राजद शासनकाल के अपराध की खासी चर्चा करते हैं, आज वे आईना में अपना चेहरा तो देखें। सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा- वे बंगाल चुनाव में फायदा लेने के वास्ते बिहार आए हैं।


