छपरा-पटना के बीच ट्रेन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा

छपरा-पटना के बीच ट्रेन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा

बिहार विधानसभा में बुधवार को 141 गैर सरकारी संकल्प पेश हुए। इसमें से 3 मंजूर किए गए। बाकी वापस हुए। छोटी कुमारी के इस गैर सरकारी संकल्प पर सहमति बनी कि छपरा से पटना के बीच एक जोड़ी ट्रेन चले। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी इस संबंध में निर्देश दिए। भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी संकल्प पेश हुए। लेकिन सदन की सहमति से उसे वापस ले लिया गया। हालांकि, मैथिली ठाकुर के लोहना व मुक्तापुर रेलवे लाइन को जोड़ने, रामसेवक सिंह के हथुआ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव हथुआ में करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। सरकार ने इसे रेल मंत्रालय को भेजने की बात कही। विधायकों के लिए झंडोत्तोलन नीति की मांग: विधायक मो. अख्तरूल ईमान ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर विधायकों के लिए नीति बनाने की मांग की। उनका कहना था कि मुखिया, डीएम सहित अन्य के लिए झंडोत्तोलन करने की नीति है, लेकिन विधायकों के नहीं है। इस पर शोर-शराबा हुआ। बिहार विधानसभा में बुधवार को 141 गैर सरकारी संकल्प पेश हुए। इसमें से 3 मंजूर किए गए। बाकी वापस हुए। छोटी कुमारी के इस गैर सरकारी संकल्प पर सहमति बनी कि छपरा से पटना के बीच एक जोड़ी ट्रेन चले। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी इस संबंध में निर्देश दिए। भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी संकल्प पेश हुए। लेकिन सदन की सहमति से उसे वापस ले लिया गया। हालांकि, मैथिली ठाकुर के लोहना व मुक्तापुर रेलवे लाइन को जोड़ने, रामसेवक सिंह के हथुआ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव हथुआ में करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। सरकार ने इसे रेल मंत्रालय को भेजने की बात कही। विधायकों के लिए झंडोत्तोलन नीति की मांग: विधायक मो. अख्तरूल ईमान ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर विधायकों के लिए नीति बनाने की मांग की। उनका कहना था कि मुखिया, डीएम सहित अन्य के लिए झंडोत्तोलन करने की नीति है, लेकिन विधायकों के नहीं है। इस पर शोर-शराबा हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *