रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में महज एक दिन बच गया है। 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना शुरू हो जाएगी। रात्रि 8 बजे तक मतगणना चलेगी, लेकिन कोई मतपेटी खुला हुआ है तो उसकी काउंटिंग पूरी की जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। डीडीसी सौरव कुमार भुवनिया ने बुधवार को काउंटिंग स्थल का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश देते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिसबलों को ब्रीफ भी किया। प्रशासन की तैयारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे से काउंटिंग का रिजल्ट आने लगेगा। सबसे पहले वार्ड नंबर 1,7,13,19,25,31,37,42 और 48 का रिजल्ट आएगा। मेयर का रिजल्ट काउंटिंग के दूसरे दिन 28 फरवरी को आएगा। क्योंकि, सभी वार्डों की काउंटिंग पूरा होने के बाद मेयर का परिणाम आएगा। दरअसल, रांची नगर निगम के 53 वार्डों की काउंटिंग के लिए 9 हॉल बनाए गए हैं। एक हॉल में 25 टेबल लगाए गए हैं। यानि, 9 हॉल में कुल 225 टेबल पर 909 बूथों की काउंटिंग होगी। जबकि, बुंडू नगर पंचायत के 16 वार्डों की काउंटिंग एक रूम में होगी। यहां 16 टेबल लगाए गए हैं। शुक्रवार को रात 9 बजे तक अधिकतर वार्डों की काउंटिंग पूरी होने की संभावना है। बचे हुए वार्डों की काउंटिंग शनिवार को होगी। काउंटिंग स्थल में जांच के बाद मिलेगा प्रवेश मतगणना स्थल में प्रवेश से लेकर स्ट्रांग रूम और मतगणना रूम तक बैरिकेडिंग की गई है। सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। डीडीसी सौरभ कुमार भुवनिया ने काउंटिंग और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्हें मतगणना हॉल में तैनात किए गए एजेंट को पूरी जांच के बाद ही प्रवेश देने के लिए कहा गया। कहा कि किसी भी हाल में अंदर जाने वाले एजेंट के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं होनी चाहिए। वार्ड 17 की काउंटिंग में सबसे कम लगेगा समय एक राउंड की काउंटिंग में ढाई से तीन घंटा लगने का अनुमान है। हालांकि, यह तय होगा उन वार्डों में कितने प्रत्याशी है। अधिक प्रत्याशी वाले वार्डों की काउंटिंग में काफी समय लगेगा। वार्ड नंबर 17 में सबसे कम 2 प्रत्याशी हैं। इस वार्ड में मात्र 15 बूथ हैं, ऐसे में इसकी काउंटिंग में सबसे कम समय लगेगा। वहीं, वार्ड नंबर 34 में सबसे अधिक 22 प्रत्याशी प्रत्याशी हैं। इस वार्ड में 21 बूथ भी हैं। ऐसे में मतपेटी में पड़े मतों में 22 प्रत्याशियों को पड़े मत को अलग-अलग कर बंडल बनाना होगा। इसमें काफी समय लगेगा। चार वार्ड ऐसे हैं जहां 14, 15, 16 आैर 22 प्रत्याशी हैं। ऐसे वार्डों की काउंटिंग में सबसे अधिक समय लगेगा। कुछ मतपेटियों में बारिश का पानी घुसने की आशंका रांची में 23 फरवरी को मतदान होने के बाद शाम 5.30 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर में मतपेटी जमा होना शुरू हो गया था। मतपेटी जमा होने के समय ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान काफी संख्या में पोलिंग पार्टी मतपेटी लेकर दौड़ते-भागते नजर आए। कई मतपेटी पानी में भींग गईं। मतपेटियों को कपड़ा से सील किया गया था। इसके बावजूद कई पेटी में पानी घुस गया है। हालांकि, पानी से मतपेटी को कितना नुकसान हुआ है, यह काउंटिंग के समय ही पता चलेगा। अगर बैलेट पेपर भींगकर खराब हो गए तो काउंटिंग के दौरान हंगामा होना तय है। ऐसे समझिए कैसे किस वार्ड का पहले आएगा रिजल्ट पहले राउंड में सभी रूम के शुरुआत के वार्डों के बूथों की मतपेटियां खोली जाएंगी। मान लिया जाए कि रूम एक में वार्ड 1 से 6 की काउंटिंग होगी। वार्ड 1 में कुल 15 बूथ हैं तो पहले राउंड में 15 टेबल पर वार्ड 1 के सभी बूथ की मतपेटी खुलेगी। बचे हुए 10 टेबल पर वार्ड नंबर 2 के 21 बूथ में से 10 बूथ की मतपेटी खुलेगी। मतलब वार्ड एक का रिजल्ट पहले राउंड में ही आ जाएगा। वहीं, वार्ड 2 का रिजल्ट दूसरे राउंड की काउंटिंग होने के बाद आएगा। इसी तरह 9 काउंटिंग रूम में पहले राउंड में वार्ड 1, 7, 13, 19, 25, 31, 37, 42, 48 का काउंटिंग होगी। इन सभी वार्डों में 25 से कम बूथ है। ऐसे में इन वार्डों की गिनती पहले राउंड में पूरी होगी आैर दोपहर 12.30 बजे तक रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी। जबकि, सभी 53 वार्डों का रिजल्ट आने के बाद मेयर को मिले मतों की घोषणा की जाएगी। 9 रूम में रांची के 53 वार्डों में पड़े मतों की गिनती होगी। 9 निर्वाची पदाधिकारी के जिम्मे वार्ड बांटे गए हैं। एक रूम में वार्ड 1 से 6, दूसरे में 7-12, तीसरे में 13 से 18, चौथे रूम में वार्ड 19 से 24, पांचवें में 25 से 30, छठे रूम में वार्ड 31 से 36, सातवें में वार्ड 37 से 41, आठवें में वार्ड 42 से 47 आैर नौंवे रूम में वार्ड 48 से 53 की काउंटिंग होगी। रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में महज एक दिन बच गया है। 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना शुरू हो जाएगी। रात्रि 8 बजे तक मतगणना चलेगी, लेकिन कोई मतपेटी खुला हुआ है तो उसकी काउंटिंग पूरी की जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। डीडीसी सौरव कुमार भुवनिया ने बुधवार को काउंटिंग स्थल का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश देते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिसबलों को ब्रीफ भी किया। प्रशासन की तैयारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे से काउंटिंग का रिजल्ट आने लगेगा। सबसे पहले वार्ड नंबर 1,7,13,19,25,31,37,42 और 48 का रिजल्ट आएगा। मेयर का रिजल्ट काउंटिंग के दूसरे दिन 28 फरवरी को आएगा। क्योंकि, सभी वार्डों की काउंटिंग पूरा होने के बाद मेयर का परिणाम आएगा। दरअसल, रांची नगर निगम के 53 वार्डों की काउंटिंग के लिए 9 हॉल बनाए गए हैं। एक हॉल में 25 टेबल लगाए गए हैं। यानि, 9 हॉल में कुल 225 टेबल पर 909 बूथों की काउंटिंग होगी। जबकि, बुंडू नगर पंचायत के 16 वार्डों की काउंटिंग एक रूम में होगी। यहां 16 टेबल लगाए गए हैं। शुक्रवार को रात 9 बजे तक अधिकतर वार्डों की काउंटिंग पूरी होने की संभावना है। बचे हुए वार्डों की काउंटिंग शनिवार को होगी। काउंटिंग स्थल में जांच के बाद मिलेगा प्रवेश मतगणना स्थल में प्रवेश से लेकर स्ट्रांग रूम और मतगणना रूम तक बैरिकेडिंग की गई है। सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। डीडीसी सौरभ कुमार भुवनिया ने काउंटिंग और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्हें मतगणना हॉल में तैनात किए गए एजेंट को पूरी जांच के बाद ही प्रवेश देने के लिए कहा गया। कहा कि किसी भी हाल में अंदर जाने वाले एजेंट के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं होनी चाहिए। वार्ड 17 की काउंटिंग में सबसे कम लगेगा समय एक राउंड की काउंटिंग में ढाई से तीन घंटा लगने का अनुमान है। हालांकि, यह तय होगा उन वार्डों में कितने प्रत्याशी है। अधिक प्रत्याशी वाले वार्डों की काउंटिंग में काफी समय लगेगा। वार्ड नंबर 17 में सबसे कम 2 प्रत्याशी हैं। इस वार्ड में मात्र 15 बूथ हैं, ऐसे में इसकी काउंटिंग में सबसे कम समय लगेगा। वहीं, वार्ड नंबर 34 में सबसे अधिक 22 प्रत्याशी प्रत्याशी हैं। इस वार्ड में 21 बूथ भी हैं। ऐसे में मतपेटी में पड़े मतों में 22 प्रत्याशियों को पड़े मत को अलग-अलग कर बंडल बनाना होगा। इसमें काफी समय लगेगा। चार वार्ड ऐसे हैं जहां 14, 15, 16 आैर 22 प्रत्याशी हैं। ऐसे वार्डों की काउंटिंग में सबसे अधिक समय लगेगा। कुछ मतपेटियों में बारिश का पानी घुसने की आशंका रांची में 23 फरवरी को मतदान होने के बाद शाम 5.30 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर में मतपेटी जमा होना शुरू हो गया था। मतपेटी जमा होने के समय ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान काफी संख्या में पोलिंग पार्टी मतपेटी लेकर दौड़ते-भागते नजर आए। कई मतपेटी पानी में भींग गईं। मतपेटियों को कपड़ा से सील किया गया था। इसके बावजूद कई पेटी में पानी घुस गया है। हालांकि, पानी से मतपेटी को कितना नुकसान हुआ है, यह काउंटिंग के समय ही पता चलेगा। अगर बैलेट पेपर भींगकर खराब हो गए तो काउंटिंग के दौरान हंगामा होना तय है। ऐसे समझिए कैसे किस वार्ड का पहले आएगा रिजल्ट पहले राउंड में सभी रूम के शुरुआत के वार्डों के बूथों की मतपेटियां खोली जाएंगी। मान लिया जाए कि रूम एक में वार्ड 1 से 6 की काउंटिंग होगी। वार्ड 1 में कुल 15 बूथ हैं तो पहले राउंड में 15 टेबल पर वार्ड 1 के सभी बूथ की मतपेटी खुलेगी। बचे हुए 10 टेबल पर वार्ड नंबर 2 के 21 बूथ में से 10 बूथ की मतपेटी खुलेगी। मतलब वार्ड एक का रिजल्ट पहले राउंड में ही आ जाएगा। वहीं, वार्ड 2 का रिजल्ट दूसरे राउंड की काउंटिंग होने के बाद आएगा। इसी तरह 9 काउंटिंग रूम में पहले राउंड में वार्ड 1, 7, 13, 19, 25, 31, 37, 42, 48 का काउंटिंग होगी। इन सभी वार्डों में 25 से कम बूथ है। ऐसे में इन वार्डों की गिनती पहले राउंड में पूरी होगी आैर दोपहर 12.30 बजे तक रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी। जबकि, सभी 53 वार्डों का रिजल्ट आने के बाद मेयर को मिले मतों की घोषणा की जाएगी। 9 रूम में रांची के 53 वार्डों में पड़े मतों की गिनती होगी। 9 निर्वाची पदाधिकारी के जिम्मे वार्ड बांटे गए हैं। एक रूम में वार्ड 1 से 6, दूसरे में 7-12, तीसरे में 13 से 18, चौथे रूम में वार्ड 19 से 24, पांचवें में 25 से 30, छठे रूम में वार्ड 31 से 36, सातवें में वार्ड 37 से 41, आठवें में वार्ड 42 से 47 आैर नौंवे रूम में वार्ड 48 से 53 की काउंटिंग होगी।


