मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स:अगले 5 नेताओं के मिलाकर भी इतने नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स:अगले 5 नेताओं के मिलाकर भी इतने नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। PM मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दुनिया के अगले पांच बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है। ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। X पर 2 साल पहले 100 मिलियन, अब 106.5 सोशल मीडिया X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस वक्त उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह प्रधानमंत्री के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *