MP में आंधी-ओले, राजस्थान-हरियाणा में बढ़ी गर्मी:उत्तराखंड में बर्फबारी, सिक्किम में 2700 टूरिस्ट का रेस्क्यू

MP में आंधी-ओले, राजस्थान-हरियाणा में बढ़ी गर्मी:उत्तराखंड में बर्फबारी, सिक्किम में 2700 टूरिस्ट का रेस्क्यू

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। सिक्किम में 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया। वहीं मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उधर छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है। दूसरी ओर राजस्थान और हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में दिन का अधिकतम तापमान 36°c से ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज और हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *