भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव में सिगरेट और गांजा पीने के विरोध को लेकर हुए विवाद में बुधवार को गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विवाद नारायणपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय से करीब सौ फीट आगे सड़क पर शुरू हुआ। रंजीत यादव के नाबालिग भाई और तेपेश यादव के बीच सिगरेट व गांजा पीने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर रंजीत यादव अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर तेपेश यादव के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पांच से छह राउंड गोलीबारी हुई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गोतिया में विवाद और मनमुटाव चल रहा था। घटना के समय महेश्वर यादव की पुत्री की शादी भी हो रही थी, जिससे तनाव और बढ़ गया। भवानीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। रंजीत यादव के बयान पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव में सिगरेट और गांजा पीने के विरोध को लेकर हुए विवाद में बुधवार को गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विवाद नारायणपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय से करीब सौ फीट आगे सड़क पर शुरू हुआ। रंजीत यादव के नाबालिग भाई और तेपेश यादव के बीच सिगरेट व गांजा पीने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर रंजीत यादव अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर तेपेश यादव के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पांच से छह राउंड गोलीबारी हुई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गोतिया में विवाद और मनमुटाव चल रहा था। घटना के समय महेश्वर यादव की पुत्री की शादी भी हो रही थी, जिससे तनाव और बढ़ गया। भवानीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। रंजीत यादव के बयान पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


