दुबग्गा में ‘गद्दी गैंग’ ने एक युवक को पीटा:पुरानी रंजिश के चलते चाय की दुकान पर हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरकर की नारेबाजी

दुबग्गा में ‘गद्दी गैंग’ ने एक युवक को पीटा:पुरानी रंजिश के चलते चाय की दुकान पर हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरकर की नारेबाजी

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में ‘गद्दी गैंग’ काफी सक्रिय है। जो वर्चस्व बनाने के लिए अक्सर लोगों से मारपीट करता है। बुधवार रात अंधे की चौकी स्थित एक चाय की दुकान पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने थाना घेरकर नारेबाजी की। छंदुइया निवासी नोमान (22) पुत्र फैय्याज ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में दुबग्गा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए।
बुधवार रात एक बार फिर चाय की दुकान पर युवक पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में सलमान गाजी, निजाम गाजी, रेहान गाजी, सिकंदर गाजी, सावेज (गाजीपुर भरा), फैजान गाजी और अमान गाजी (फैजान का भाई) शामिल हैं। मुख्य आरोपी सुफियान गाजी पर पहला हमला किया, फिर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुबग्गा क्षेत्र में यह गैंग लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में उदासीन नजर आ रहा है। लोगों का आरोप है कि यदि पहले दर्ज मामले में सख्ती बरती जाती तो यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और बाजार के व्यापारियों ने इलाके में थाने का घेराव कर नारेबाजी की। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस ने दो-तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराने की कोशिश की। मामले में इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *