आजमगढ़ में सड़क जाम करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा:काशीराम कॉलोनी में बिजली काटने के विरोध में सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन

आजमगढ़ में सड़क जाम करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा:काशीराम कॉलोनी में बिजली काटने के विरोध में सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी में रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली काटने के विरोध में सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। कॉलोनी के लोगों द्वारा सड़क जाम करने से स्कूल से आने जाने वाले वाहनों के साथ ही बड़ी संख्या में एंबुलेंस और अन्य वाहन भी जाम में फंस गए थे। जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली और रोडवेज पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया पर सड़क जाम कर रहे लोग बिजली जुड़वाने की मांग कर रहे थे। कॉलोनी के लोगों द्वारा की गई हरकत से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस मामले में सब इंस्पेक्टर सूर्यपाल की तहरीर पर केसरी देवी, सोनी, सावित्री, दयाराम, सत्येंद्र सहित 50 लोगों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस कर्मियों से की गई धक्का मुक्की
सब इंस्पेक्टर की तारीफ पर दर्ज मुकदमे में इस मामले में यह भी आरोप लगाया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को जब समझाने बुझाने का प्रयास किया तो कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को भला बुरा भी कहा। इसके साथ ही धक्का मुक्की भी की। इस पूरे मामले की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बताने चले कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग बिजली का बिल नहीं भरा रहे थे। ऐसे में बिजली विभाग ने काशीराम कॉलोनी की बिजली काट दी थी। जिसको लेकर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *