कुशीनगर में युवक ने नर्तकियों के साथ लहराया असलहा:मंच पर डांस के दौरान युवक ने लहराई बंदूक, पुलिस बोली– नकली थी

कुशीनगर में युवक ने नर्तकियों के साथ लहराया असलहा:मंच पर डांस के दौरान युवक ने लहराई बंदूक, पुलिस बोली– नकली थी

कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र से 46 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सूट-बूट पहने एक युवक मंच पर डांस कर रही नर्तकियों के बीच ठुमके लगाता नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में बंदूक जैसी वस्तु और दूसरे हाथ में पैसों की गड्डी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मंच पर लहराई बंदूकनुमा वस्तु वायरल वीडियो में युवक नर्तकियों के साथ डांस करते हुए उन पर पैसे उड़ाता दिख रहा है। इसी दौरान वह कथित तौर पर असलहा लहराते हुए भी नजर आता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
कसया थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है। जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहा युवक सपहा गांव का निवासी है और पान का स्टॉल लगाता है। पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी को सपहा गांव से एक बारात गई थी। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान ही यह वीडियो बनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर लगे पान स्टॉल पर एक नकली बंदूक रखी थी, जिसे युवक ने हाथ में लेकर डांस करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह हथियारनुमा वस्तु लहराना, चाहे वह नकली ही क्यों न हो, गलत संदेश देता है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कह रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *