कानपुर की काशी में गूंजा हर-हर महादेव:अजय कपूर और सांसद रमेश अवस्थी ने किया विशेष पूजन, सुख-समृद्धि की कामना की

कानपुर की काशी में गूंजा हर-हर महादेव:अजय कपूर और सांसद रमेश अवस्थी ने किया विशेष पूजन, सुख-समृद्धि की कामना की

बाबा आनंदेश्वर मंदिर में बुधवार को भव्य श्रृंगार दर्शन और विशेष पूजन का आयोजन हुआ। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजय कपूर ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बाबा आनंदेश्वर का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सांसद और गणमान्य जनों ने की सुख-समृद्धि की कामना श्रृंगार दर्शन के अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी और कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से बाबा का अभिषेक किया। पूजन के बाद सांसद रमेश अवस्थी और अजय कपूर ने संयुक्त रूप से समस्त कानपुरवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया। यह आयोजन आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष रहा। जूना अखाड़ा के गुरु मूर्ति इच्छा गिरी जी महाराज और गुरु मूर्ति हितेश गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंदिर के पुजारी अजय पुजारी ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। संतों ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए सनातन परंपरा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। बाबा आनंदेश्वर की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अजय कपूर ने इस आयोजन को श्रद्धा और आस्था का महापर्व बताते हुए कहा- बाबा आनंदेश्वर की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे, यही उनका एकमात्र लक्ष्य है। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *