मधुबनी में युवक पर 3 राउंड फायरिंग:अखबार पढ़ते समय हमला, बाइक सवार 2 बदमाश फरार, FSL जांच और छापेमारी जारी

मधुबनी में युवक पर 3 राउंड फायरिंग:अखबार पढ़ते समय हमला, बाइक सवार 2 बदमाश फरार, FSL जांच और छापेमारी जारी

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। युवक अखबार पढ़ रहा था और इस हमले में वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे हुई। जगतपुर परती होल वार्ड 5 निवासी परीक्षण पासवान अपने घर के आगे सड़क किनारे बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। तभी मधुबनी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आए। पीछे बैठे अपराधी ने परीक्षण पासवान पर जान से मारने की नीयत से तीन गोलियां चलाईं, लेकिन उन्हें गोली नहीं लगी। फिलहाल उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं
परीक्षण पासवान ने इस संबंध में रहिका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फिलहाल उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपराधियों का चेहरा देखकर उन्हें पहचान सकते हैं। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने जानकारी दी कि पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ ने भी बुधवार शाम घटनास्थल का मुआयना कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। युवक अखबार पढ़ रहा था और इस हमले में वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे हुई। जगतपुर परती होल वार्ड 5 निवासी परीक्षण पासवान अपने घर के आगे सड़क किनारे बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। तभी मधुबनी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आए। पीछे बैठे अपराधी ने परीक्षण पासवान पर जान से मारने की नीयत से तीन गोलियां चलाईं, लेकिन उन्हें गोली नहीं लगी। फिलहाल उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं
परीक्षण पासवान ने इस संबंध में रहिका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फिलहाल उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपराधियों का चेहरा देखकर उन्हें पहचान सकते हैं। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने जानकारी दी कि पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ ने भी बुधवार शाम घटनास्थल का मुआयना कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *