औरंगाबाद में गाड़ी के धक्के से युवक की मौत:रिश्तेदार के घर से लौट रहा था; अप्रैल में होने वाली थी शादी

औरंगाबाद में गाड़ी के धक्के से युवक की मौत:रिश्तेदार के घर से लौट रहा था; अप्रैल में होने वाली थी शादी

औरंगाबाद में गाड़ी की चपेट में आने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मा रोड पकहा गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश यादव के बेटे प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर ओवर ब्रिज की है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह शंकरपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जम्होर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार पंडित दलबल के साथ पहुंचे और घायल अवस्था में प्रदीप को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बेहोश होकर गिरी मां सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में मौजूद उसकी मां बेटे की मौत की सूचना सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। साथ आए लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। अप्रैल महीने में होनी थी शादी परिजनों ने सरकार से मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की है। प्रदीप पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अब भी अविवाहित हैं। परिवार के अनुसार 27 अप्रैल को उसका तिलक और 30 अप्रैल को बारात तय थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रदीप की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। अब परिजनों के सामने जीविकोपार्जन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। औरंगाबाद में गाड़ी की चपेट में आने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मा रोड पकहा गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश यादव के बेटे प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर ओवर ब्रिज की है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह शंकरपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जम्होर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार पंडित दलबल के साथ पहुंचे और घायल अवस्था में प्रदीप को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बेहोश होकर गिरी मां सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में मौजूद उसकी मां बेटे की मौत की सूचना सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। साथ आए लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। अप्रैल महीने में होनी थी शादी परिजनों ने सरकार से मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की है। प्रदीप पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अब भी अविवाहित हैं। परिवार के अनुसार 27 अप्रैल को उसका तिलक और 30 अप्रैल को बारात तय थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रदीप की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। अब परिजनों के सामने जीविकोपार्जन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *