सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित मुन्नीलाल कर्पूरी महाविद्यालय, भूतही के वित्तरहित शिक्षकों और शिक्षेतर कर्मचारियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुदान के बजाय नियमित वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्षों से वित्तरहित व्यवस्था में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें नियमित वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अपनी सेवा और अनुभव को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द वेतनमान लागू करने की अपील की, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। अनुदान के बदले वेतनमान की मांग की थी
गौरतलब है कि पिछले माह बेलसंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रो. अजय कुमार पटेल ने वित्तरहित शिक्षकों के लिए अनुदान के बदले वेतनमान की मांग की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक कोई ठोस पहल न होने से शिक्षकों में नाराजगी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने शिक्षकों की मांग को पूरी तरह न्यायसंगत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए और उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। इस विरोध प्रदर्शन में प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. गौहर सिद्दीकी, प्रो. अजय कुमार पटेल, प्रो. निधि कुमारी, प्रो. आरती कुमारी सहित लालबाबू महतो, शंभू महतो, मनोज मांझी, नगीना महतो, रामचंद्र महतो और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित मुन्नीलाल कर्पूरी महाविद्यालय, भूतही के वित्तरहित शिक्षकों और शिक्षेतर कर्मचारियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुदान के बजाय नियमित वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्षों से वित्तरहित व्यवस्था में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें नियमित वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अपनी सेवा और अनुभव को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द वेतनमान लागू करने की अपील की, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। अनुदान के बदले वेतनमान की मांग की थी
गौरतलब है कि पिछले माह बेलसंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रो. अजय कुमार पटेल ने वित्तरहित शिक्षकों के लिए अनुदान के बदले वेतनमान की मांग की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक कोई ठोस पहल न होने से शिक्षकों में नाराजगी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने शिक्षकों की मांग को पूरी तरह न्यायसंगत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए और उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। इस विरोध प्रदर्शन में प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. गौहर सिद्दीकी, प्रो. अजय कुमार पटेल, प्रो. निधि कुमारी, प्रो. आरती कुमारी सहित लालबाबू महतो, शंभू महतो, मनोज मांझी, नगीना महतो, रामचंद्र महतो और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


