मुंगेर में भूकंप मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी:कल 6 स्थानों पर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक अभ्यास,अफवाह पर ध्यान न दें

मुंगेर में भूकंप मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी:कल 6 स्थानों पर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक अभ्यास,अफवाह पर ध्यान न दें

मुंगेर में गुरुवार को भूकंप आपदा पर आधारित एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार यह अभ्यास शहर के छह प्रमुख स्थानों पर होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार शाम समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में DM निखिल धनराज और आपदा एडीएम संजय सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाहरणालय भवन, वैजनाथ बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, भार पेट्रोल पंप, सदर अस्पताल, आदित्य विजन और बेलन बाजार क्वार्टर को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिला भूकंप जोन-4 में,अत्यंत संवेदनशील श्रेणी जिलाधिकारी ने बताया कि मुंगेर जिला भूकंप के जोन-4 में आता है, जिसे अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने 1934 के विनाशकारी भूकंप का उल्लेख करते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से यह मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। पोलो मैदान को स्टेजिंग एरिया के रूप में विकसित किया गया है। यहां आपातकालीन रिस्पांस टीम, बचाव उपकरण, वाहन और अन्य आवश्यक संसाधनों को एकत्र कर संचालित किया जाएगा। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्य, घायलों का प्राथमिक उपचार और संसाधनों के कुशल प्रबंधन का प्रदर्शन होगा। जागरूकता और तैयारी का अभ्यास, घबराएं नहीं जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल जागरूकता और तैयारी का अभ्यास है, ताकि किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके। मुंगेर में गुरुवार को भूकंप आपदा पर आधारित एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार यह अभ्यास शहर के छह प्रमुख स्थानों पर होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार शाम समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में DM निखिल धनराज और आपदा एडीएम संजय सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाहरणालय भवन, वैजनाथ बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, भार पेट्रोल पंप, सदर अस्पताल, आदित्य विजन और बेलन बाजार क्वार्टर को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिला भूकंप जोन-4 में,अत्यंत संवेदनशील श्रेणी जिलाधिकारी ने बताया कि मुंगेर जिला भूकंप के जोन-4 में आता है, जिसे अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने 1934 के विनाशकारी भूकंप का उल्लेख करते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से यह मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। पोलो मैदान को स्टेजिंग एरिया के रूप में विकसित किया गया है। यहां आपातकालीन रिस्पांस टीम, बचाव उपकरण, वाहन और अन्य आवश्यक संसाधनों को एकत्र कर संचालित किया जाएगा। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्य, घायलों का प्राथमिक उपचार और संसाधनों के कुशल प्रबंधन का प्रदर्शन होगा। जागरूकता और तैयारी का अभ्यास, घबराएं नहीं जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल जागरूकता और तैयारी का अभ्यास है, ताकि किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *