हरियाणा में भाई के संस्कार में आए NRI की मौत:कुरुक्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तेज थी रफ्तार; भाभी मौजूदा सरपंच

हरियाणा में भाई के संस्कार में आए NRI की मौत:कुरुक्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तेज थी रफ्तार; भाभी मौजूदा सरपंच

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व सरपंच के संस्कार में जर्मनी से आए उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूर्व सरपंच का भाई अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपनी स्कॉर्पियो में घर आ रहा था। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर उनकी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 90 डिग्री तक घूम गई। इसमें कार चला रहे पूर्व सरपंच के भाई NRI गुरदीप सिंह (60) ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बैठे गांव के ही जगविंदर सिंह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनके शव को बाहर निकाला। साथ ही घायल जगविंदर को भी बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम… 2 दिन पहले हुई थी पूर्व सरपंच भाई की मौत गुरदीप सिंह मूलरूप से पिहोवा के सतौड़ा गांव के रहने वाले थे। 2 दिन पहले उनके भाई पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की मौत हो गई थी, उन्हीं के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरदीप सिंह जर्मनी से लौटे थे। अभी उनकी भाभी सुरजीत कौर गांव सतौड़ा की मौजूदा सरपंच हैं। सुबह दस बजे अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे गुरदीप सिंह अपने बड़े भाई पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह के संस्कार में शामिल हुए थे। उनके संस्कार के बाद वे गांव के ही जगविंदर के साथ अपनी ससुराल पटियाला के देवीगढ़ के पास गांव में चले गए थे। यहां से गुरदीप सिंह स्कॉर्पियो लेकर अपने गांव सतौड़ा लौट रहे थे। जलबेहड़ा गांव के पास गड्‌ढे के कारण हुआ हादसा इस दौरान जलबेहड़ा गांव के पास गड्‌ढे में आने के काण स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण स्कॉर्पियो को डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो 90 डिग्री घूम गई। इसमें गुरदीप सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। घायल जगविंदर को पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 30-35 साल पहले गए जर्मनी, नागरिकता मिल गई परिवार के मुताबिक, गुरदीप सिंह 30-35 साल पहले जर्मनी गए थे। यहां उनको जर्मनी की नागरिकता मिल गई। दो दिन पहले यानी 23 फरवरी को उनके बड़े भाई पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। इस खबर के बाद गुरदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ कल ही अपने पैतृक गांव सतौड़ा आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *