रोहतक में म्हारी दुकान’ व ‘म्हारी रसोई’ का शुभारंभ:ADC ने की शुरुआत; 40 रुपए में मिलेगा पौष्टिक खाना, साड़ी-सूट भी मिलेंगे

रोहतक में म्हारी दुकान’ व ‘म्हारी रसोई’ का शुभारंभ:ADC ने की शुरुआत; 40 रुपए में मिलेगा पौष्टिक खाना, साड़ी-सूट भी मिलेंगे

रोहतक में स्वयं सहायता समूहों (SHG) को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘म्हारी दुकान’ और ‘म्हारी रसोई’ का शुभारंभ किया गया है। एडिशिनल डीसी (ADC) एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने रोहतक बस स्टैंड के सामने स्थित सांझा बाजार में इन दोनों दुकानों का उद्घाटन किया। इनका संचालन स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं करेंगी। ‘म्हारी दुकान’ में समूह की सदस्यों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पाद बेचे जाएंगे। इनमें जूट बैग, ब्लॉक प्रिंटिंग/टाई एंड डाई किए हुए महिला सूट, चादरें, क्रोशिया से बने खिलौने, मफलर, चाबी के छल्ले और मधुबनी पेंटिंग वाले दुपट्टे, साड़ी व सूट शामिल हैं। 40 रुपए में मिलेगी पोष्टिक थाली वहीं, ‘म्हारी रसोई’ में समूह की सदस्यों द्वारा तैयार पौष्टिक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ‘म्हारी रसोई’ का संचालन करने वाली समूह सदस्या ऋतु देवी ने बताया कि यहां दाल, चावल, एक सब्जी और चार चपाती वाली थाली मात्र 40 रुपए में मिलेगी। डीसी ने खरीदा सामान इस अवसर पर ADC नरेंद्र कुमार ने उत्पाद तैयार करने वाली समूह की सदस्य आशा, मानता और शर्मिला से उनके उत्पादों के बारे में चर्चा की। उन्होंने खुद सामान खरीदकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। शहर में और खोली जाएंगी ‘म्हारी दुकान’ कार्यक्रम में मौजूद समूह सदस्याओं को संबोधित करते हुए ADC ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि ये दो दुकानें एक शुभ शुरुआत हैं और इनके सफल संचालन के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ‘म्हारी दुकान’ स्थापित की जाएगी। मसालों सहित कई चीजों की ब्रिकी होगी हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक योगेश पाराशर ने जानकारी दी कि वर्तमान उत्पादों के अलावा भविष्य में समूह सदस्याओं द्वारा तैयार बेकरी उत्पाद, विभिन्न प्रकार के अचार और मसालों की बिक्री भी ‘म्हारी दुकान’ के माध्यम से की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *