सीवान में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज:6 दिन में जिला अध्यक्ष पर रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की योजना

सीवान में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज:6 दिन में जिला अध्यक्ष पर रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की योजना

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन ने कहा कि छह दिनों के भीतर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय को सौंप दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को केवल जिला और प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पर्यवेक्षक ने कहा कि वे एक-एक कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक संवाद स्थापित करेंगे, ताकि जिले में मजबूत विचारधारा वाला और जमीन से जुड़ा जिला अध्यक्ष चुना जा सके। उन्होंने दोहराया कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित
प्रेसवार्ता के बाद मलेंद्र राजन जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को नई शक्ति, नई ऊर्जा और नई दृढ़ता प्रदान करना है, ताकि पार्टी आने वाले समय में जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठा सके। राज्य पर्यवेक्षक राजेश कुमार पप्पू ने बताया कि अभियान के दौरान नए साथियों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर संगठन को मजबूत आधार देने की रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर एक सशक्त संगठन के रूप में स्थापित करेगा। संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक 26 फरवरी को गोरेयाकोठी और महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र, 27 फरवरी को दरौली और जीरादेई, 28 फरवरी को रघुनाथपुर और दरौंदा तथा एक मार्च को बड़हरिया और सीवान सदर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संवाद प्रक्रिया से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन ने कहा कि छह दिनों के भीतर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय को सौंप दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को केवल जिला और प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पर्यवेक्षक ने कहा कि वे एक-एक कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक संवाद स्थापित करेंगे, ताकि जिले में मजबूत विचारधारा वाला और जमीन से जुड़ा जिला अध्यक्ष चुना जा सके। उन्होंने दोहराया कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित
प्रेसवार्ता के बाद मलेंद्र राजन जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को नई शक्ति, नई ऊर्जा और नई दृढ़ता प्रदान करना है, ताकि पार्टी आने वाले समय में जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठा सके। राज्य पर्यवेक्षक राजेश कुमार पप्पू ने बताया कि अभियान के दौरान नए साथियों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर संगठन को मजबूत आधार देने की रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर एक सशक्त संगठन के रूप में स्थापित करेगा। संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक 26 फरवरी को गोरेयाकोठी और महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र, 27 फरवरी को दरौली और जीरादेई, 28 फरवरी को रघुनाथपुर और दरौंदा तथा एक मार्च को बड़हरिया और सीवान सदर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संवाद प्रक्रिया से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *