सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। इसके बावजूद दूसरी शादी कर ली। उसे अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया गया। ब्लैकमेलिंग के जरिए दुबई से उससे पैसे भी मंगाए गए। यही नहीं, पति ने कहा कि सरबजीत ने तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का ही उल्लंघन नहीं किया बल्कि फॉरेनर्स एक्ट और इस्लामी कानून भी तोड़ा है। उसने कहा कि बिना तलाक के नासिर हुसैन के सरबजीत के साथ शारीरिक संबंध अवैध हैं और उस पर रेप की FIR होनी चाहिए। पति ने उसके इस्लाम कबूल करने को भी जबरन धर्म परिवर्तन बताया, क्योंकि इसमें शरिया कानून के तहत प्रक्रिया फॉलो नहीं की गई। सरबजीत सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां अचानक वह गायब हो गई। इसके बाद उसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम बनकर अपना नाम नूर हुसैन रख लिया। इसके बाद उसे नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। सरबजीत ने दावा किया था कि उनके बीच 8 साल से प्रेम संबंध थे। वह ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े थे। वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई और नासिर से निकाह करके खुश है। सरबजीत के पति और उनके वकील की अहम बातें ———- ये खबरें भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला ने बताई लव स्टोरी:9 साल पहले फेसबुक पर इश्क हुआ, बच्चों से छिपाकर रखती मोबाइल, पति 22 साल से UK में पंजाब से पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल करने और नासिर हुसैन से निकाह करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा ने एक इंटरव्यू में अपनी पूरी कहानी बताई। सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि उसकी और नासिर हुसैन की बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। (पढ़ें पूरी खबर) सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)
PAK गई पंजाबी महिला का पति हाईकोर्ट पहुंचा:बोला- तलाक नहीं हुआ; मुस्लिम पति ने अश्लील फोटो-VIDEO से ब्लैकमेल कर रेप किया


