फाजिल्का में दिन दहाड़े जज के रीडर के घर चोरी:सोना, लैपटॉप और नकदी ले गए चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फाजिल्का में दिन दहाड़े जज के रीडर के घर चोरी:सोना, लैपटॉप और नकदी ले गए चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फाजिल्का जिले के राधा स्वामी कालोनी में एक घर में दिन दहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि घर के ऊपर वाला भाग किराए पर है । जहां आज घर के मुखिया काम के लिए बाहर गए हुए थे । इस दौरान पीछे उनका लड़का जैसे ही घर से बाहर निकला कि पीछे से घर में दाखिल हुए चोरों ने छानबीन करते हुए सारा समान बिखेर दिया । बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लैपटॉप, सोना और नगदी लेकर फरार हो गए। फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है । जज के रीडर के घर चोरी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सूरज प्रकाश ने बताया कि राधा स्वामी कालोनी में उसके साले का मकान है । उनके द्वारा उनके मकान के ऊपर छत वाला पोर्शन किराए पर है । उनके किराएदार जज के रीडर है । आज वह जरूरी काम के लिए बाहर गए हुए है । उनका लड़का घर पर था । वह खाना खाकर घर से बाहर गया कि पीछे से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया ।
सोना, लैपटॉप और नकदी चोरी उन्होंने बताया कि दिन दहाड़े घर में दाखिल हुए चोर घर से सोना, लैपटॉप और नगदी चोरी कर फरार हो गए है । उन्होंने बताया कि जब लड़का घर पर लौटा तो देखा कि सबकुछ बिखरा हुआ था । जिसके बाद वह सब मौके पर पहुंचे है । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है । मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच की जा रही है । उधर सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । और मामले में जांच की जा रही है । जल्द ही पुलिस नतीजे तक पहुंचेगी ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *