सिरसा में निजी स्कूल बस पर हमला:बाइक सवार युवकों ने तोड़े शीशे; 40 छात्राएं सवार थीं, पुलिस-सरंपच की मदद से घर पहुंचाया

सिरसा में निजी स्कूल बस पर हमला:बाइक सवार युवकों ने तोड़े शीशे; 40 छात्राएं सवार थीं, पुलिस-सरंपच की मदद से घर पहुंचाया

सिरसा में एक निजी कन्या स्कूल की बस पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में बस के शीशे तोड़ दिए गए और ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की गई। घटना के समय बस में लगभग 40 छात्राएं सवार थीं, जिन्हें स्कूल से घर छोड़ा जा रहा था। बस ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि बस सिरसा से रूपाणा खुर्द जा रही थी। दड़बा कलां गांव के पास तीन बाइक सवार युवकों ने साइड मांगने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। जब बस रूपाणा खुर्द पहुंची, तो बाइक सवारों ने बस को रुकवा लिया और उस पर हमला कर दिया। ड्राइवर बस सरपंच के घर ले गए हमले से बस में सवार छात्राएं डर गईं और अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर अनिल कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए बस को रूपाणा खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल के घर पहुंचाया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने छात्राओं को घर पहुंचाने में मदद की सूचना मिलते ही नाथूसरी-चौपटा थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान नाथूसरी-चौपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विनोद बांगड़वा और सरपंच सुभाष सहित सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सभी ने छात्राओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की। अधिकारी बोले- ड्राइवर के बयान पर कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें निजी स्कूल बस में तोड़फोड़ और छात्राओं के सवार होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी छात्राओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। ड्राइवर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *