जहानाबाद जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई हैं। जिला प्रशासन के कड़े इंतजामों के कारण परीक्षार्थियों ने भयमुक्त होकर परीक्षा दी। मैट्रिक (दसवीं) की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी को समाप्त हुई। इसके लिए जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष की परीक्षा अनुशासित और स्वच्छ वातावरण में हुई। परीक्षाओं के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। विशेष रूप से दसवीं की परीक्षा में एक भी छात्र निष्कासित नहीं हुआ, जिसे जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने संतोष व्यक्त किया। परीक्षाओं के समापन के बाद शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है। जहानाबाद जिले में कॉपियों की जांच के लिए कुल 4 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की कॉपियों की जांच 2 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी। पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया प्रशासन ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कॉपियों की जांच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। जहानाबाद जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई हैं। जिला प्रशासन के कड़े इंतजामों के कारण परीक्षार्थियों ने भयमुक्त होकर परीक्षा दी। मैट्रिक (दसवीं) की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी को समाप्त हुई। इसके लिए जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष की परीक्षा अनुशासित और स्वच्छ वातावरण में हुई। परीक्षाओं के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। विशेष रूप से दसवीं की परीक्षा में एक भी छात्र निष्कासित नहीं हुआ, जिसे जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने संतोष व्यक्त किया। परीक्षाओं के समापन के बाद शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है। जहानाबाद जिले में कॉपियों की जांच के लिए कुल 4 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की कॉपियों की जांच 2 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी। पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया प्रशासन ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कॉपियों की जांच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।


