YouTuber Komali Death: 21 साल की यूट्यूबर ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद उठाया ये कदम

YouTuber Komali Death: 21 साल की यूट्यूबर ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद उठाया ये कदम

YouTuber Komali Death: सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी मुस्कुराहट और भक्तिभाव से भरे वीडियो के लिए मशहूर तेलुगु यूट्यूबर कोमाली ने खुदकुशी कर ली है। कोमाली की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है, क्योंकि अभी हाल ही में उनका तिरुमाला हिल्स की यात्रा वाला एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह बड़ी श्रद्धा के साथ पहाड़ की चढ़ाई करती नजर आई थीं। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग इसके पीछे का कारण जानने को बेताब हो उठे।

यूट्यूबर कोमाली ने किया सुसाइड (YouTuber Komali Death)

शुरुआती पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, वह काफी चौंकाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि कोमाली पिछले तीन साल से अखिल रेड्डी नाम के एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। अखिल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ-साथ खुद भी यूट्यूबर है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी और पिछले साल वह अलग भी हो गए थे। पुलिस को शक है कि कोमाली इस ब्रेकअप को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं और मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

YouTuber Komali Death

पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम बनाती थी वीडियो (YouTuber Komali Died By Suicide)

कोमाली मणिकोंडा की चित्रपुरी कॉलोनी में अपने चाचा के घर रहकर मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी से बी.एससी (BSc) की पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट-टाइम यूट्यूब वीडियो भी बनाती थीं। सोमवार को जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे और वह अकेली थीं, तब उन्होंने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

पहले भी की थी कोशिश (YouTuber Komali Suicide)

सूत्रों के अनुसार, कोमाली इस रिश्ते के टूटने से इतनी दुखी और परेशान थीं कि उन्होंने पहले भी एक बार जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब परिवार ने समय रहते उन्हें बचा लिया था। मौत से ठीक दो दिन पहले भी उनकी अखिल से फोन पर लंबी बहस और लड़ाई हुई थी। शायद इसी झगड़े ने उन्हें इस आत्महत्या जैसे बड़े कदम की तरफ धकेल दिया।

सोशल मीडिया पर गमगीन हैं फैंस

कोमाली के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस सदमे में हैं। लोग उनके तिरुमाला वाले वीडियो को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी हिम्मत दिखाने वाली लड़की आखिर जिंदगी की जंग कैसे हार गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अखिल रेड्डी से भी पूछताछ की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सोशल मीडिया की चमक-धमक वाली दुनिया के पीछे अक्सर मानसिक संघर्ष और अकेलापन छिपा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *