फतेहपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला:ईंट भट्ठा मालिक की मौके पर मौत, चालक फरार

फतेहपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला:ईंट भट्ठा मालिक की मौके पर मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मालिक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के महाना गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई। वह बीती रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौराहा पहुंचे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र कुमार सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रॉली सहित घटनास्थल से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे संजय सिंह ने बताया कि चाचा महेंद्र कुमार सिंह ईंट भट्ठा के मालिक थे और किसानी का काम भी करते थे। वह रात में किसी काम से शहर के बाकरगंज गए थे, जहां अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। मृतक के दो पुत्र शिवा सिंह और शक्ति सिंह तथा पत्नी का परिवार शोकाकुल है। कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *