सुपौल में भूकंप मॉक ड्रिल की तैयारी तेज:टेबल टॉप एक्सरसाइज ऑर्गेनाइज्ड, प्रतिक्रिया तंत्र मजबूत करने पर जोर

सुपौल में भूकंप मॉक ड्रिल की तैयारी तेज:टेबल टॉप एक्सरसाइज ऑर्गेनाइज्ड, प्रतिक्रिया तंत्र मजबूत करने पर जोर

समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को National Disaster Management Authority (NDMA), नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी भूकंप मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज (Table Top Exercise) आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सुपौल मो. तारिक ने की। बैठक में जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभाग की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों तथा कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने संभावित भूकंप आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए NDMA, नई दिल्ली के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मॉक ड्रिल केवल औपचारिक अभ्यास नहीं, बल्कि आपदा से बचाव, तत्परता, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी विभागों को परस्पर समन्वय बनाए रखने, सूचना का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक परिदृश्य के अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को होने वाली मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक परिदृश्य के अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा, ताकि भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुपौल आपदा प्रबंधन के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के सहयोग से मॉक एक्सरसाइज को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी बैठक में प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन) मुकेश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, उप कमांडेंट एसएसबी, उप कमांडेंट एनडीआरएफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अग्निशामक प्रभारी तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को National Disaster Management Authority (NDMA), नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी भूकंप मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज (Table Top Exercise) आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ राज्य के सभी जिलों के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सुपौल मो. तारिक ने की। बैठक में जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभाग की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों तथा कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने संभावित भूकंप आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए NDMA, नई दिल्ली के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मॉक ड्रिल केवल औपचारिक अभ्यास नहीं, बल्कि आपदा से बचाव, तत्परता, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी विभागों को परस्पर समन्वय बनाए रखने, सूचना का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक परिदृश्य के अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को होने वाली मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक परिदृश्य के अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा, ताकि भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुपौल आपदा प्रबंधन के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के सहयोग से मॉक एक्सरसाइज को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी बैठक में प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन) मुकेश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, उप कमांडेंट एसएसबी, उप कमांडेंट एनडीआरएफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अग्निशामक प्रभारी तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *