भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आज बाईपास रोड स्थित फोरलेन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुल्तानगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया गया। मायागंज हॉस्पिटल किया रेफर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवकों की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र निवासी रमण कुमार और बादल कुमार के रूप में हुई है। सुल्तानगंज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संतुलन खोना हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आज बाईपास रोड स्थित फोरलेन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुल्तानगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया गया। मायागंज हॉस्पिटल किया रेफर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवकों की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र निवासी रमण कुमार और बादल कुमार के रूप में हुई है। सुल्तानगंज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संतुलन खोना हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के बाद परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।


