नालंदा में आज सुबह टॉयलेट के लिए घर से निकली एक महिला के साथ एक मनचले ने रेप किया है। ये महिला को अरहर के खेत में ले गया, फिर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए गड़ेरिया बिगहा गांव निवासी नॉलेज प्रसाद यादव के 25 साल का बेटा रविकांत कुमार ने उसे दबोच लिया। पीछे से आकर महिला का मुंह बंद किया आरोप है कि रविकांत ने पीछे से आकर महिला का मुंह बंद कर दिया और उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए पास ही स्थित अरहर के खेत में ले गया, जहां उसने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने खुद को बचाने और विरोध करने पर दरिंदे ने उसके शरीर के कई हिस्सों पर दांत से काटकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।दरिंदगी का शिकार हुई महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही और बेहोश हो गई। महिला की चीख सुनकर बगल की ही एक अन्य महिला दौड़कर मौके पर पहुंची। लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जब वे आरोपी रविकांत के घर पहुंचे, तो वह उल्टे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी के साथ पीड़िता को भी थाने लेकर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी और पीड़िता दोनों को थाने ले आई। एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की आगे की छानबीन की जा रही है। नालंदा में आज सुबह टॉयलेट के लिए घर से निकली एक महिला के साथ एक मनचले ने रेप किया है। ये महिला को अरहर के खेत में ले गया, फिर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए गड़ेरिया बिगहा गांव निवासी नॉलेज प्रसाद यादव के 25 साल का बेटा रविकांत कुमार ने उसे दबोच लिया। पीछे से आकर महिला का मुंह बंद किया आरोप है कि रविकांत ने पीछे से आकर महिला का मुंह बंद कर दिया और उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए पास ही स्थित अरहर के खेत में ले गया, जहां उसने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने खुद को बचाने और विरोध करने पर दरिंदे ने उसके शरीर के कई हिस्सों पर दांत से काटकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।दरिंदगी का शिकार हुई महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही और बेहोश हो गई। महिला की चीख सुनकर बगल की ही एक अन्य महिला दौड़कर मौके पर पहुंची। लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जब वे आरोपी रविकांत के घर पहुंचे, तो वह उल्टे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी के साथ पीड़िता को भी थाने लेकर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी और पीड़िता दोनों को थाने ले आई। एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की आगे की छानबीन की जा रही है।


