Crime News: 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Crime News: 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Crime News: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा पुलिस ने चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया है। वहीं इस मामले में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए कबाड़ 80 टन है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी की दोपहर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन करीब 80 टन व वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपए आंकी गर्र्ई। पुलिस द्वारा कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

कार्यवाही दौरान जब्त वाहन-ट्रक क्रमांक सीजी 14 डी 0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएल 3765 से करीब 25 टन कबाड़, ट्रक क्रमांक सीजी 15एसी 4339 से करीब 15 टन कबाड़ व ट्रक क्रमांक एपी 31 टीएफ 7866 से करीब 29 टन कबाड़ जब्त किया गया। आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।

दस्तावेज नहीं दिखा सके ट्रक चालक

पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस का विरोध भी किया गया, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इन पर कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने सुल्तान खान पिता अमिर खान 60 वर्ष निवासी ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर नगर, जाकिर मोहम्मद पिता असीर मोहम्मद 30 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़, महकुल अहमद पिता एम.डी. दाउद अहमद 50 साल निवासी चैनपुर थाना उमाव जिला बलिया उ.प्र. व रघुबीर यादव पिता हलकाईन यादव 45 साल निवासी गडिगया थाना नोहटा जिला दमुह म.प्र. पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *