कैमूर में तरबूज लेकर बच्चों को बुलाती महिला अरेस्ट:स्कूल के पास ग्रामीणों ने घेरा,अफवाहों से बचने की अपील

कैमूर में तरबूज लेकर बच्चों को बुलाती महिला अरेस्ट:स्कूल के पास ग्रामीणों ने घेरा,अफवाहों से बचने की अपील

कैमूर के कुदरा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल पुसौली के पास एक महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना मंगलवार को हुई जब महिला स्कूल के पास तरबूज लेकर बैठी थी और बच्चों को इशारे से अपनी ओर बुला रही थी। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों और घटनाओं के कारण ग्रामीण पहले से ही सतर्क थे। ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ शुरू की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। स्थिति बिगड़ती देख, ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस बोली- किसी बच्चे के गायब होने की सूचना नहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित रूप से कुदरा थाने पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान और उसके यहां आने की मंशा की जांच की जा रही है। अभी तक किसी बच्चे के गायब होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय सीधे पुलिस को सूचित करें। ऐसी अफवाहों के आधार पर की गई कार्रवाई से निर्दोष व्यक्ति परेशान हो सकते हैं। कैमूर के कुदरा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल पुसौली के पास एक महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना मंगलवार को हुई जब महिला स्कूल के पास तरबूज लेकर बैठी थी और बच्चों को इशारे से अपनी ओर बुला रही थी। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों और घटनाओं के कारण ग्रामीण पहले से ही सतर्क थे। ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ शुरू की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। स्थिति बिगड़ती देख, ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस बोली- किसी बच्चे के गायब होने की सूचना नहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित रूप से कुदरा थाने पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान और उसके यहां आने की मंशा की जांच की जा रही है। अभी तक किसी बच्चे के गायब होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय सीधे पुलिस को सूचित करें। ऐसी अफवाहों के आधार पर की गई कार्रवाई से निर्दोष व्यक्ति परेशान हो सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *