समस्तीपुर में जेवर लूट मामले में 6 बदमाश अरेस्ट:7 लाख का लूट का गहना-चांदी बरामद, देसी पिस्टल-कट्टा सहित गोली जब्त

समस्तीपुर में जेवर लूट मामले में 6 बदमाश अरेस्ट:7 लाख का लूट का गहना-चांदी बरामद, देसी पिस्टल-कट्टा सहित गोली जब्त

समस्तीपुर में 50 लाख के सोना चांदी दुकान लूट कांड मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 7 लाख के लूट के गहने के अलावा एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव के पास की है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलापुरा गांव के प्रमोद कुमार सिंह के बेटे केशव कुमार, बेगूसराय के ही लाखों थाना क्षेत्र के लाखों गांव निवासी छोटू चौधरी के बेटे सुमित कुमार, बेगूसराय के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अशर्फी कुमार सोनी के बेटे प्रवीण कुमार सोनी, बेगूसराय के ही मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहंमा गांव निवासी अमोद सिंह का बेटा पीयूष कुमार के रुप में हुई है। इसके अलावा समस्तीपुर के विथान थाना क्षेत्र के सिहंमा गांव के अजब लाल यादव का बेटा नक्षत्र यादव और खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के रान गांव निवासी अंकित ठाकुर का बेटा अमित ठाकुर भी लूट में शामिल था। 1.50 केजी चांदी के अलावा पिस्तौल जब्त गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक गले का आभूषण, एक जोड़ी कान का फूल, लगभग 1.50 केजी चांदी के अलावा, एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा गोली, एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद हुए है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे बाइक ,एक काला रंग का पल्सर बाइक और 6 मोबाइल बरामद की गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पिछले 13 फरवरी की शाम ग्राहक के वेश में आए बदमाशों ने श्रीपुर गाहर चौक के पास स्थित प्रियंका ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसआईटी का गठन किया गया था घटना के बाद सदर डीएसपी 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने मानवीय असूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से अंतर जिला गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एक-एक कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर गहना और हथियार की बारामद की गई। बदमाशों के पास से हथियार बरामद होने के मामले में हसनपुर और विथान थाने में अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना प्रवीण कुमार सोनी है, जो सोना चांदी दुकानदार का संबंधी भी लगता है। उसने अपने ही संबंधी के यहां इस लूट कांड को अंजाम दिया है। बता दें कि बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेकर दुकान से करीब 20 किलो चांदी और 300 ग्राम सोने के जेवरात की लूट कर ली थी इस घटना का सीसीटीवी भी बाद में सामने आया था। समस्तीपुर में 50 लाख के सोना चांदी दुकान लूट कांड मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 7 लाख के लूट के गहने के अलावा एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव के पास की है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलापुरा गांव के प्रमोद कुमार सिंह के बेटे केशव कुमार, बेगूसराय के ही लाखों थाना क्षेत्र के लाखों गांव निवासी छोटू चौधरी के बेटे सुमित कुमार, बेगूसराय के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अशर्फी कुमार सोनी के बेटे प्रवीण कुमार सोनी, बेगूसराय के ही मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहंमा गांव निवासी अमोद सिंह का बेटा पीयूष कुमार के रुप में हुई है। इसके अलावा समस्तीपुर के विथान थाना क्षेत्र के सिहंमा गांव के अजब लाल यादव का बेटा नक्षत्र यादव और खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के रान गांव निवासी अंकित ठाकुर का बेटा अमित ठाकुर भी लूट में शामिल था। 1.50 केजी चांदी के अलावा पिस्तौल जब्त गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक गले का आभूषण, एक जोड़ी कान का फूल, लगभग 1.50 केजी चांदी के अलावा, एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा गोली, एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद हुए है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे बाइक ,एक काला रंग का पल्सर बाइक और 6 मोबाइल बरामद की गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पिछले 13 फरवरी की शाम ग्राहक के वेश में आए बदमाशों ने श्रीपुर गाहर चौक के पास स्थित प्रियंका ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसआईटी का गठन किया गया था घटना के बाद सदर डीएसपी 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने मानवीय असूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से अंतर जिला गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एक-एक कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर गहना और हथियार की बारामद की गई। बदमाशों के पास से हथियार बरामद होने के मामले में हसनपुर और विथान थाने में अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना प्रवीण कुमार सोनी है, जो सोना चांदी दुकानदार का संबंधी भी लगता है। उसने अपने ही संबंधी के यहां इस लूट कांड को अंजाम दिया है। बता दें कि बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेकर दुकान से करीब 20 किलो चांदी और 300 ग्राम सोने के जेवरात की लूट कर ली थी इस घटना का सीसीटीवी भी बाद में सामने आया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *