Shirish New Look: निर्माता, निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान वैसे तो अपने यूट्यूब व्लॉग्स की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह खुद नहीं, बल्कि अपने पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में शिरीष कुंदर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह गए। 52 साल की उम्र में उनका जबरदस्त वेट लॉस और ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में कभी वह शर्टलेस अंदाज में दिख रहे हैं, तो कभी स्टाइलिश सूट में बेहद फिट और स्मार्ट नजर आ रहे हैं। उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस को अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल कर रहे हैं कि यह असली फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन है या फिर फोटोशॉप या AI का कमाल। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर है कि शिरीष हर लुक में काफी कमाल लग रहे हैं।
इसके साथ ही यूजर्स वेट लॉस करने और शिरीष कुंदर की तरह अपनी उम्र से कम दिखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फेमस सोशल मीडिया डाइटिशियन Getfitwithsahil से कि अपनी उम्र के अनुसार फिट और यंग दिखने के लिए क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।
सस्टेनेबल डाइट और कैलोरी बैलेंस
Getfitwithsahil के अनुसार, किसी भी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की नींव सही डाइट और कैलोरी बैलेंस से होती है। शिरीष की तरह वेट लॉस या मसल्स बढ़ाने के लिए जरूरी है कि खाने की मात्रा और उसकी क्वालिटी सही हो। बहुत ज्यादा डाइटिंग से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और मसल्स लॉस भी हो सकता है।
प्रोटीन की अहमियत
डाइटिशियन के अनुसार, वेट लॉस के साथ-साथ अपनी उम्र से कम दिखने के लिए डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी है, खासकर उम्र बढ़ने के साथ। शिरीष के ट्रांसफॉर्मेशन में प्रोटीन की भूमिका अहम रही होगी, क्योंकि यह मसल्स बनाए रखने, रिकवरी में मदद करने और भूख कंट्रोल करने में सहायक है। रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लेने से मसल्स और फिटनेस दोनों सुधरती हैं।
एक्टिव लाइफस्टाइल और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन केवल डाइट से नहीं आता। Getfitwithsahil के अनुसार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक्टिव जीवनशैली जरूरी है। शिरीष ने शायद रेगुलर एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग अपनाई होगी, जिससे उनकी बॉडी टोनिंग, मसल्स डेवलपमेंट और मेटाबॉलिक हेल्थ बेहतर हुई। ऐसे में अगर आप भी अपनी उम्र से कम दिखना चाहते हैं तो अपनी डेली रूटिन में एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग जरूर शामिल करें।
नींद और रिकवरी भी है जरुरी
फिट रहने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, गहरी और अच्छी नींद भी जरूरी होती है। शिरीष का ट्रांसफॉर्मेशन से इस बात का पता चलता है कि उम्र बढ़ने के बाद भी सही नींद, स्ट्रेस मैनेजमेंट और रेस्ट से शरीर को बेहतर रिजल्ट्स मिल सकते हैं।
कंसिस्टेंसी है बेहद जरूरी
Getfitwithsahil के अनुसार हेल्दी और फिट होना आसान है लेकिन इसे बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप फिटनेस पर ध्यान देने के साथ-साथ अपनी डाइट और रूटिन को लेकर कंसिस्टेंट यानी रेगुलर रहें।


