Face Peeling Remedy: Winter में Dry Skin से निकल रही है पपड़ी, मक्खन का यह Face Pack देगा Instant Glow

Face Peeling Remedy: Winter में Dry Skin से निकल रही है पपड़ी, मक्खन का यह Face Pack देगा Instant Glow
महिलाओं के चेहरे पर अगर पिंपल भी आ जाए, तो वह परेशान होने लगती हैं। वहीं ज्यादातर महिलाओं को सर्दियों में चेहरे से स्किन निकलने वाली परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहती हैं, तो आप घर पर रहकर एक्सपर्ट द्वारा बताया गया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे खास पेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप चेहरे से स्किन निकलने वाली समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और साथ ही अपने चेहरे को भी खूबसूरत बना सकती हैं।

आजमाएं ये उपाय

एक्सपर्ट की मानें, तो चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रैशेज हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में चेहरे से स्किन निकलना शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Office हो या Party, अब दिनभर चलेगा आपका Lipstick Colour, जानें ये Long-Lasting Hacks 

ऐसे में अगर आप भी चेहरे से निकलने वाली स्किन को लेकर परेशान हैं। तो आप अपनी त्वचा को सॉफ्ट और क्लियर बनाने के लिए मक्खन से बना एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूर होगी।

सामग्री

मक्खन
केसर पट्टी
विटामिन ई कैप्सूल

ऐसे बनाएं मक्खन पेस्ट

आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से खास मक्खन पेस्ट बना सकती हैं।
इसको बनाना काफी आसान है।
इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी ताजा मक्खन ले लें।
फिर इसमें केसर की कुछ पट्टी और विटामिन ई कैप्सूल मिला लें।
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और तब तक फेंटे जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
अब इसको एक एयर टाइट डिब्बी में भरकर रख लें।
रोजाना रात में सोने से पहले इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए लगा लें।
फिर थोड़ी देर बाद अपना चेहरा धो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *