‘यह बदले की राजनीति है’, भाई के घर ACB की छापेमारी पर भड़के जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री

‘यह बदले की राजनीति है’, भाई के घर ACB की छापेमारी पर भड़के जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपने भाई के आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी के बाद उनका बचाव करते हुए कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को बदनाम करने और डराने की एक सुनियोजित कोशिश बताया।

इसे भी पढ़ें: ‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

 

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जम्मू में चौधरी के भाई विजय सिंह के घर पर छापेमारी की।
चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह लड़ाई शुरू हो गई है, और हम इसे कानूनी तौर पर लड़ेंगे। हमें भारत की न्यायपालिका और जम्मू-कश्मीर के कई अच्छे अधिकारियों पर भरोसा है जो इंसाफ पक्का करेंगे। अगर विजय सिंह गलत हैं, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।’’

जम्मू-कश्मीर पुलिस में निरीक्षक पद पर तैनात अपने भाई के सर्विस रिकॉर्ड का बचाव करते हुए चौधरी ने कहा कि उन्होंने गुरसाई, थानामंडी, डोडा और सुपवाल में आतंकवाद से लड़ाई लड़ी है, और जहां भी उनकी तैनाती हुई, वहां उन्होंने आतंकवादियों और अपराधियों से मुकाबला करके साख बनाई है।
चौधरी ने कहा, ‘‘वह एक ऐसे अधिकारी हैं जिनका पूरा करियर, इतिहास और सर्विस रिकॉर्ड आतंकवाद और अपराध के खिलाफ लगातार लड़ाई को दिखाता है। उन्होंने जहां भी सेवाएं दीं, अपनी हिम्मत और पेशेवर तरीकों के लिए नाम कमाया।’’

इसे भी पढ़ें: ‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने इस छापेमारी को अपने परिवार को ‘‘डराने और बदनाम करने’’ की कोशिश बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग के आंतरिक कलह के कारण उनके भाई की पदोन्नति रुकी रही।
उन्होंने कहा, ‘‘ऊपर बैठे जो लोग सोचते हैं कि इस घर में कोई छिपा हुआ खजाना मिलेगा, उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। आपने पहले की कार्रवाई देखी- अब तक क्या बरामद हुआ है? मेरे पास कई फाइलें आती हैं जिनमें लोग रंगे हाथों पकड़े जाते हैं और बाद में उन्हें बरी कर दिया जाता है।’’
चौधरी ने कहा, ‘‘हम डरते नहीं हैं। हम जानते हैं कि हम कौन हैं और हम किसके लिए खड़े हैं। आखिर में सच की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *