मोगा में बुजुर्गों ने जीती अनोखी प्रतियोगिता:6 घंटे तक पैरों के बल बैठे रहे, कुछ ही देर बाद बाहर हुए युवक

मोगा में बुजुर्गों ने जीती अनोखी प्रतियोगिता:6 घंटे तक पैरों के बल बैठे रहे, कुछ ही देर बाद बाहर हुए युवक

मोगा जिले के गांव खोसा कोटला में एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शहीद गुरदर्शन सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान पैरों के बल बैठना था। इसमें आसपास के क्षेत्रों से कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की मुख्य बात यह रही कि युवाओं के मुकाबले अधिक उम्र के बुजुर्ग विजेता बने। खोसा कोटला निवासी प्रताप सिंह पप्पा और देव सिंह प्रधान ने लगभग छह घंटे तक लगातार पैरों के बल बैठकर संयुक्त रूप से पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 5200 रुपए नकद पुरस्कार और कप देकर सम्मानित किया गया। घल्ल कलां निवासी सुखमंदर सिंह (चूंडी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 1100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता जीतने वाले प्रताप सिंह और देव सिंह, जिनकी आयु 50-55 वर्ष से अधिक है, ने अपनी जीत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी खेतों में हाथ से फसल काटने का काम किया है, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक बैठने में कोई कठिनाई नहीं हुई। उनके अनुसार, मेहनत और शारीरिक परिश्रम ही उनकी ताकत का रहस्य है। बुजुर्ग विजेताओं ने यह भी अफसोस जताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई युवा कुछ ही समय बाद ही बाहर हो गए। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें अधिक से अधिक शारीरिक श्रम करना चाहिए, ताकि वे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में सफल हो सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *