प्रतिमा विसर्जन में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल:जमुई पुलिस जांच में जुटी, एसडीपीओ बोले-दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रतिमा विसर्जन में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल:जमुई पुलिस जांच में जुटी, एसडीपीओ बोले-दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के उझंडी मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवक डीजे की धुन पर हाथों में तमंचा लहराते हुए नाचते नजर आए। इस घटना का वीडियो बुधवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जुलूस में महिलाएं और बच्चे थे मौजूद वायरल वीडियो मां सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आवाज में बज रहे डीजे और भारी भीड़ के बीच कुछ युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। सार्वजनिक धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में इस प्रकार हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जाता है। यह न केवल लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकता है। आयोजकों को बुलाकर की जाएगी पूछताछ जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद संबंधित आयोजकों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के उझंडी मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवक डीजे की धुन पर हाथों में तमंचा लहराते हुए नाचते नजर आए। इस घटना का वीडियो बुधवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जुलूस में महिलाएं और बच्चे थे मौजूद वायरल वीडियो मां सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आवाज में बज रहे डीजे और भारी भीड़ के बीच कुछ युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। सार्वजनिक धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में इस प्रकार हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जाता है। यह न केवल लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकता है। आयोजकों को बुलाकर की जाएगी पूछताछ जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद संबंधित आयोजकों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *