9 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू

9 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू

अमेठी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 लाख रुपये मूल्य की 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोंदे मजरे पीढ़ी गांव निवासी 48 वर्षीय सुल्तान पुत्र सुलेमान को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 90 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी सुल्तान के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव, उप निरीक्षक शरतचंद्र मिश्र, उप निरीक्षक रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल अनवर अली शामिल थे। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *