सहरसा में मारपीट का वीडियो सामने आया:FIR के बाद भी आरोपी खुले घूम रहे, गिरफ्तारी की मांग

सहरसा में मारपीट का वीडियो सामने आया:FIR के बाद भी आरोपी खुले घूम रहे, गिरफ्तारी की मांग

सहरसा के कठडुमर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो बुधवार को सामने आया है। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। हाँलाकि सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा के मामले में जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। घायलों की पहचान मनीष कुमार (19), सनोज कुमार (45), अरविंद यादव (35), रामसूरत यादव (60) और रामटहल यादव (65) के रूप में हुई है। ये सभी कनरिया थाना क्षेत्र के कठडुमर वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। मकई की फसल में पानी देखने गए थे घायल अरविंद कुमार ने बताया कि वे अपने खेत में लगी मकई की फसल में पानी देखने गए थे। इसी दौरान रविंद्र कुमार खेत की मेढ़ काट रहा था। जब अरविंद ने इसका विरोध किया, तो रविंद्र, राजकिशोर, सुमन, चंदेश्वरी और उसके साथ छह अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मनीष और सनोज पर भी कुदाल से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद, सत्संग सुनकर घर लौट रहे रामसूरत यादव और रामटहल यादव पर भी रविंद्र कुमार और उसके साथियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कनरिया थाने में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, घायल रामटहल यादव ने बताया कि FIR दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। सहरसा के कठडुमर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो बुधवार को सामने आया है। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। हाँलाकि सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा के मामले में जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। घायलों की पहचान मनीष कुमार (19), सनोज कुमार (45), अरविंद यादव (35), रामसूरत यादव (60) और रामटहल यादव (65) के रूप में हुई है। ये सभी कनरिया थाना क्षेत्र के कठडुमर वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। मकई की फसल में पानी देखने गए थे घायल अरविंद कुमार ने बताया कि वे अपने खेत में लगी मकई की फसल में पानी देखने गए थे। इसी दौरान रविंद्र कुमार खेत की मेढ़ काट रहा था। जब अरविंद ने इसका विरोध किया, तो रविंद्र, राजकिशोर, सुमन, चंदेश्वरी और उसके साथ छह अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मनीष और सनोज पर भी कुदाल से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद, सत्संग सुनकर घर लौट रहे रामसूरत यादव और रामटहल यादव पर भी रविंद्र कुमार और उसके साथियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कनरिया थाने में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, घायल रामटहल यादव ने बताया कि FIR दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *