मोतिहारी के बीजधारी थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान बीजधारी थाना क्षेत्र निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजय ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने लूट की घटना में लाइनर की भूमिका निभाई थी। यह घटना बीजधारी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर गांव स्थित संतोष इंटरप्राइजेज नामक दुकान में हुई थी। यहां एयरटेल पेमेंट बैंक और SBI का CSP संचालित होता है। सोमवार को केंद्र संचालक संतोष कुमार अपने प्रतिष्ठान पर काम कर रहे थे, तभी एक अपाची बाइक पर दो और एक पल्सर बाइक पर सवार एक अपराधी वहां पहुंचे। तीनों अपराधियों में से दो के पास हथियार थे। काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपराधी ने संचालक संतोष कुमार पर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए। दूसरे अपराधी ने वहां मौजूद ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर शांत रहने को मजबूर किया। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिसके बाद अपराधी जगीराहां की दिशा में फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाली घटना की सूचना मिलते ही बीजधारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच और स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल के बाद अजय को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आई। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। उसकी निशानदेही पर अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। मोतिहारी के बीजधारी थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान बीजधारी थाना क्षेत्र निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजय ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने लूट की घटना में लाइनर की भूमिका निभाई थी। यह घटना बीजधारी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर गांव स्थित संतोष इंटरप्राइजेज नामक दुकान में हुई थी। यहां एयरटेल पेमेंट बैंक और SBI का CSP संचालित होता है। सोमवार को केंद्र संचालक संतोष कुमार अपने प्रतिष्ठान पर काम कर रहे थे, तभी एक अपाची बाइक पर दो और एक पल्सर बाइक पर सवार एक अपराधी वहां पहुंचे। तीनों अपराधियों में से दो के पास हथियार थे। काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपराधी ने संचालक संतोष कुमार पर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए। दूसरे अपराधी ने वहां मौजूद ग्राहकों को हथियार का भय दिखाकर शांत रहने को मजबूर किया। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिसके बाद अपराधी जगीराहां की दिशा में फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाली घटना की सूचना मिलते ही बीजधारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच और स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल के बाद अजय को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आई। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। उसकी निशानदेही पर अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


