तलाक की खबरों और ट्रोलर्स से परेशान ये एक्ट्रेस पहुंची श्री श्री रविशंकर के पास, पूछा ये बड़ा सवाल

तलाक की खबरों और ट्रोलर्स से परेशान ये एक्ट्रेस पहुंची श्री श्री रविशंकर के पास, पूछा ये बड़ा सवाल

Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola: बिग बॉस 19′ के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी और फेमस टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, यह चर्चा उनकी किसी नई फिल्म के लिए नहीं, बल्कि उन पर हो रही लगातार ट्रोलिंग को लेकर है। लंबे समय से नफरत भरे कमेंट्स और पति संग तलाक की खबरों का सामना कर रहीं आकांक्षा ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ सेशन में हिस्सा लिया और अपनी कहानी शेयर की।

आकांक्षा चमोला ने की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात (Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola)

आकांक्षा ने गुरुदेव से एक ऐसा सवाल पूछा जो आज के दौर में कई लोग महसूस करते हैं। उन्होंने भावुक होते हुए पूछा, “क्या आज के जमाने में उदास या सीरियस दिखना ज्यादा नॉर्मल हो गया है? क्या खुलकर खुशी मनाना लोगों को खटकने लगा है?” आकांक्षा का कहना था कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जाता है क्योंकि वह हमेशा सकारात्मक रहने और अपनी खुशी बांटने की कोशिश करती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि लोग इतनी नेगेटिविटी क्यों फैलाते हैं।

Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola

श्री श्री रविशंकर ने आकांक्षा को जीवन की तीन बड़ी सीख दीं (Akanksha Chamola Meet Sri Sri Ravi Shankar)

  1. दुनिया का काम कहना है: लोगों की बातों को अपने मन की शांति भंग करने की इजाजत न दें।
  2. अपनी मौलिकता (Originality) बचाए रखें: आप जैसी हैं, वैसी ही रहें। दूसरों के लिए खुद को न बदलें।
  3. खुद की कीमत पहचानें: अपनी ‘सेल्फ-वर्थ’ कभी भी दूसरों के कड़वे शब्दों से तय न करें।

क्यों हो रही है आकांक्षा की ट्रोलिंग? (Akanksha Chamola Disturbed after divorce rumors and trolling)

दरअसल, आकांक्षा की ट्रोलिंग के पीछे उनकी हाल ही में वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ है। गौरव खन्ना जब ‘बिग बॉस 19’ के घर के अंदर थे, तब आकांक्षा की यह सीरीज रिलीज हुई। इसमें उनके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को देखकर लोग भड़क गए और उन्हें भद्दे कमेंट्स के जरिए निशाना बनाने लगे। ट्रोलर्स का कहना था कि जब उनके पति शो में नाम कमा रहे थे, तब आकांक्षा ऐसे प्रोजेक्ट्स कर रही थीं।

पूजा और अध्यात्म में ढूंढती हैं सुकून

आकांक्षा ने सेशन के दौरान बताया कि वह काफी धार्मिक स्वभाव की हैं। वह भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। ट्रोलिंग के इस दौर में वह पूजा-पाठ और आध्यात्मिकता के जरिए ही खुद को शांत रखने की कोशिश कर रही हैं। गौरव खन्ना के फैंस भी अब दो गुटों में बंट गए हैं- कुछ आकांक्षा का बचाव कर रहे हैं, तो कुछ अब भी उनकी आलोचना में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *