कौशाम्बी जनपद के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क निर्माण रोलर से कुचलकर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, तरना गांव के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण में लगे एक भारी रोलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।


