सहरसा शहर को जल्द ही एक नया आधुनिक पार्क मिलेगा। अभियंता चौक से डीआईजी चौक तक लगभग 900 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा यह पार्क करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह शहर की सुंदरता बढ़ाएगा और लोगों को सैर-सपाटे व विश्राम के लिए एक बेहतर स्थान प्रदान करेगा। सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि पार्क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में जेसीबी मशीनों से मिट्टी भराई का काम जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस पार्क को 11 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शहरवासियों को जल्द यह सुविधा मिल सके। आंध्र प्रदेश-पुणे के लगाए जाएंगे पौधे इस पार्क की एक खासियत यह होगी कि इसमें आंध्र प्रदेश और पुणे से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के सजावटी, छायादार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के पहुंचने के साथ ही हरियाली विकसित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पार्क को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया जा रहा है। नगर आयुक्त के अनुसार, पार्क में टहलने के लिए पाथवे, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, आकर्षक लैंडस्केपिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ इस आधुनिक पार्क के निर्माण से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य लाभ और मनोरंजन के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। नगर निगम का मानना है कि यह पार्क सहरसा के प्रमुख आकर्षणों में से एक बनेगा और शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सहरसा शहर को जल्द ही एक नया आधुनिक पार्क मिलेगा। अभियंता चौक से डीआईजी चौक तक लगभग 900 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा यह पार्क करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह शहर की सुंदरता बढ़ाएगा और लोगों को सैर-सपाटे व विश्राम के लिए एक बेहतर स्थान प्रदान करेगा। सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि पार्क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में जेसीबी मशीनों से मिट्टी भराई का काम जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस पार्क को 11 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शहरवासियों को जल्द यह सुविधा मिल सके। आंध्र प्रदेश-पुणे के लगाए जाएंगे पौधे इस पार्क की एक खासियत यह होगी कि इसमें आंध्र प्रदेश और पुणे से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के सजावटी, छायादार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के पहुंचने के साथ ही हरियाली विकसित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पार्क को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया जा रहा है। नगर आयुक्त के अनुसार, पार्क में टहलने के लिए पाथवे, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, आकर्षक लैंडस्केपिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ इस आधुनिक पार्क के निर्माण से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य लाभ और मनोरंजन के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। नगर निगम का मानना है कि यह पार्क सहरसा के प्रमुख आकर्षणों में से एक बनेगा और शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


