बालाघाट जिले में बिहार के एक छात्र का शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला है। छात्र की पहचान आदित्य (21) पुत्र हरिवंश राय के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में अपने जीजा के यहां रहकर नीट की l तैयारी कर रहा था। बुधवार को परिजनों के पहुंचने पर शव की पहचान की गई। यह घटना मंगलवार की है। आरपीएफ को समनापुर और चरेगांव के बीच रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1061/4/7 के पास एक युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जंगल क्षेत्र से शव को बरामद किया। होली पर जा रहा था गांव आदित्य हैदराबाद से बिहार स्थित अपने गांव जाने के लिए होली स्पेशल चिरापल्ली-दानापुर एक्सप्रेस में सवार हुआ था। वह बालाघाट कैसे पहुंचा और उसके साथ यह घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरपीएफ और ग्रामीण थाना पुलिस दोनों मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।
जीजा ने बैठाया था ट्रेन में बुधवार को युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर सूचना मिलने के बाद आदित्य के जीजा सिकंदर कुमार बालाघाट जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आदित्य उनके यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 23 फरवरी को उन्होंने उसे ट्रेन में बैठाकर रवाना किया था। रात में उससे बात हुई थी, लेकिन उसके बाद संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार को आदित्य के साथ हुई घटना की सूचना मिलने पर वह अपने बड़े भाई अविनाश के साथ यहां पहुंचे हैं। पेड़ के नीचे मिला बैग आरपीएफ एसआई विभा ने जानकारी दी कि घटनास्थल के पास ही एक पेड़ के नीचे आदित्य का बैग मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक एक्सप्रेस ट्रेन से कहां उतरा और यहां कैसे पहुंचा। आरपीएफ को यह भी जानकारी मिली है कि युवक मालगाड़ी ट्रेन के सामने आ गया था। फिलहाल, मामला संबंधित थाना क्षेत्र का होने के कारण ग्रामीण थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या की आशंका चिरापल्ली से दानापुर एक्सप्रेस नैनपुर के बाद बालाघाट में रुकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि युवक बालाघाट में उतरकर किसी अन्य ट्रेन से यहां पहुंचा होगा और इसके बाद सुनसान, जंगली क्षेत्र में उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। ग्रामीण थाना एसआई विजय पाटिल मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। बालाघाट जिले में बिहार के एक छात्र का शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला है। छात्र की पहचान आदित्य (21) पुत्र हरिवंश राय के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में अपने जीजा के यहां रहकर नीट की l तैयारी कर रहा था। बुधवार को परिजनों के पहुंचने पर शव की पहचान की गई। यह घटना मंगलवार की है। आरपीएफ को समनापुर और चरेगांव के बीच रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1061/4/7 के पास एक युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जंगल क्षेत्र से शव को बरामद किया। होली पर जा रहा था गांव आदित्य हैदराबाद से बिहार स्थित अपने गांव जाने के लिए होली स्पेशल चिरापल्ली-दानापुर एक्सप्रेस में सवार हुआ था। वह बालाघाट कैसे पहुंचा और उसके साथ यह घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरपीएफ और ग्रामीण थाना पुलिस दोनों मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।
जीजा ने बैठाया था ट्रेन में बुधवार को युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर सूचना मिलने के बाद आदित्य के जीजा सिकंदर कुमार बालाघाट जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आदित्य उनके यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 23 फरवरी को उन्होंने उसे ट्रेन में बैठाकर रवाना किया था। रात में उससे बात हुई थी, लेकिन उसके बाद संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार को आदित्य के साथ हुई घटना की सूचना मिलने पर वह अपने बड़े भाई अविनाश के साथ यहां पहुंचे हैं। पेड़ के नीचे मिला बैग आरपीएफ एसआई विभा ने जानकारी दी कि घटनास्थल के पास ही एक पेड़ के नीचे आदित्य का बैग मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक एक्सप्रेस ट्रेन से कहां उतरा और यहां कैसे पहुंचा। आरपीएफ को यह भी जानकारी मिली है कि युवक मालगाड़ी ट्रेन के सामने आ गया था। फिलहाल, मामला संबंधित थाना क्षेत्र का होने के कारण ग्रामीण थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या की आशंका चिरापल्ली से दानापुर एक्सप्रेस नैनपुर के बाद बालाघाट में रुकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि युवक बालाघाट में उतरकर किसी अन्य ट्रेन से यहां पहुंचा होगा और इसके बाद सुनसान, जंगली क्षेत्र में उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। ग्रामीण थाना एसआई विजय पाटिल मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।


