Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया अप्रेल-मई-जून में होने वाली आगामी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर

Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया अप्रेल-मई-जून में होने वाली आगामी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर

CET Exam: जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने वर्ष 2025–26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर आगामी भर्तियों की संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न सीधी भर्ती परीक्षाएं CET और Non-CET श्रेणी में आयोजित की जाएंगी। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी की स्पष्ट रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

📋 प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम

क्र. परीक्षा का नाम श्रेणी तिथि
1 कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा Non CET 18 अप्रैल 2026
2 प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) Non CET 09 मई 2026
3 प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) Non CET 10 मई 2026
4 महिला पर्यवेक्षक भर्ती CET (Graduation) 18 जून 2026
5 वनपाल भर्ती परीक्षा CET (Sr. Sec.) 28 जून 2026

कृषि पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, महिला पर्यवेक्षक और वनपाल जैसे पदों के लिए परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in
पर अपडेट देखते रहें, क्योंकि तिथियों में आवश्यकतानुसार बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *