शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा देखने को लेकर फायरिंग:सीवान में दूल्हे के मामा को लगी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर भिखारीपुर गिरी टोला में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह में गोलीबारी हुई। इस घटना में दूल्हे के मामा चित्तेश्वर भारती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

रिवीलगंज (सारण) से बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची थी। बाराती जनवासा में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान बारातियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी।

गोली दूल्हे के मामा चित्तेश्वर भारती को लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल चित्तेश्वर भारती सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती के पुत्र हैं। घायल को सदर अस्पताल किया रेफर

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज के एसडीपीओ अमन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घटनास्थल की जांच शुरू की। एसडीपीओ अमन ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई कहासुनी में गोली चली, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें पटना रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान कर रही पुलिस

पुलिस फायरिंग करने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर भिखारीपुर गिरी टोला में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह में गोलीबारी हुई। इस घटना में दूल्हे के मामा चित्तेश्वर भारती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

रिवीलगंज (सारण) से बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची थी। बाराती जनवासा में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान बारातियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी।

गोली दूल्हे के मामा चित्तेश्वर भारती को लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल चित्तेश्वर भारती सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती के पुत्र हैं। घायल को सदर अस्पताल किया रेफर

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज के एसडीपीओ अमन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घटनास्थल की जांच शुरू की। एसडीपीओ अमन ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई कहासुनी में गोली चली, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें पटना रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान कर रही पुलिस

पुलिस फायरिंग करने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *