किशनगंज में 405 लीटर विदेशी शराब जब्त:गलगलिया चेक पोस्ट पर तस्कर गिरफ्तार, बरामद शराब की 5 लाख कीमत

किशनगंज में 405 लीटर विदेशी शराब जब्त:गलगलिया चेक पोस्ट पर तस्कर गिरफ्तार, बरामद शराब की 5 लाख कीमत

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गलगलिया चेक पोस्ट पर विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई थी। बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह और उनकी टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली। 405 लीटर विदेशी शराब बरामद

तलाशी अभियान के दौरान, बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को संदेह के आधार पर रोका गया। चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। वाहन की जांच करने पर उसमें से कुल 405 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद, गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मंगलवार शाम को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गलगलिया चेक पोस्ट पर विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई थी। बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह और उनकी टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली। 405 लीटर विदेशी शराब बरामद

तलाशी अभियान के दौरान, बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को संदेह के आधार पर रोका गया। चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। वाहन की जांच करने पर उसमें से कुल 405 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद, गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मंगलवार शाम को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *