सीवान नवतन थाना के विश्रामपुर फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार:मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म, फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सीवान नवतन थाना के विश्रामपुर फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार:मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म, फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सीवान के नवतन थाना क्षेत्र स्थित विश्रामपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, वहीं फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 गौरी कुमारी ने मंगलवार को नवतन थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को विश्रामपुर निवासी हृदयनंद पटेल ने फायरिंग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर नवतन थाना में कांड संख्या 69/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कट्टे से फायरिंग करते दिखे युवक जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो फुटेज मिला, जिसमें 10 से 12 नकाबपोश युवक हृदयनंद पटेल के घर पर कट्टे से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खलवा निवासी अनुज प्रताप राय उर्फ भोला सिंह को मुख्य आरोपी पाया गया, जिसने गोली चलाने की बात कबूल की।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में विश्रामपुर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ विधायक भी शामिल था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ दिन पहले गांव के तिनमुहानी पर अंडा खाने को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था। भोला का है आपराधिक रिकॉर्ड एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अनुज प्रताप राय उर्फ भोला का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ नवतन थाना समेत कई अन्य थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। प्रवीन कुमार उर्फ विधायक के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल अन्य अज्ञात बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो रही है। सीवान के नवतन थाना क्षेत्र स्थित विश्रामपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, वहीं फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 गौरी कुमारी ने मंगलवार को नवतन थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को विश्रामपुर निवासी हृदयनंद पटेल ने फायरिंग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर नवतन थाना में कांड संख्या 69/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कट्टे से फायरिंग करते दिखे युवक जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो फुटेज मिला, जिसमें 10 से 12 नकाबपोश युवक हृदयनंद पटेल के घर पर कट्टे से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खलवा निवासी अनुज प्रताप राय उर्फ भोला सिंह को मुख्य आरोपी पाया गया, जिसने गोली चलाने की बात कबूल की।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में विश्रामपुर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ विधायक भी शामिल था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ दिन पहले गांव के तिनमुहानी पर अंडा खाने को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था। भोला का है आपराधिक रिकॉर्ड एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अनुज प्रताप राय उर्फ भोला का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ नवतन थाना समेत कई अन्य थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। प्रवीन कुमार उर्फ विधायक के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल अन्य अज्ञात बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *