फायरिंग का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार:जानलेवा हमले के बाद था फरार, आरोपी मनोज पर था 10 हजार का इनाम, सदर थाना पुलिस ने बीकानेर से किया गिरफ्तार

फायरिंग का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार:जानलेवा हमले के बाद था फरार, आरोपी मनोज पर था 10 हजार का इनाम, सदर थाना पुलिस ने बीकानेर से किया गिरफ्तार

नागौर की सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने करीब 4 साल से फरार चल रहे और 10,000 रुपये के इनामी आरोपी मनोज कुमार को बीकानेर जिले के नोखा से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है। ​यह मामला 27 फरवरी 2022 का है, जब परिवादी श्यामलाल और उसके साथी जगदीश की मोटरसाइकिल को आरोपियों ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारी थी। इसके बाद आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना सदर नागौर में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। ​पुलिस इस प्रकरण में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपियों में शामिल मनोज कुमार लगातार फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी धरम पुनियां के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कस्वां के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार नोखा के बुदरों की ढाणियां का निवासी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *