भागलपुर में 4 गाड़ियों की टक्कर:हादसे में चार लोगों की मौत, ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, सामने से आ रही ई-रिक्शा भी टकराई

भागलपुर में 4 गाड़ियों की टक्कर:हादसे में चार लोगों की मौत, ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, सामने से आ रही ई-रिक्शा भी टकराई

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 11 घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। 2 को पटना के PMCH रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 4 गाड़ियां आपस में टकराईं हैं। पहले तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से जा भिड़ी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बस भी इस हादसे की चपेट में आई है, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। दो मृतकों की पहचान हुई है। इसमें कटिहार के अरविंद कुमार मंडल और खगड़िया के मरार मोरकाही के रहने वाले कुणाल कुमार के रूप में हुई है। हादसा नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के पास हुआ। भागलपुर DM और SSP मायागंज हॉस्पिटल पहुंचे हैं। हादसे के बाद की तस्वीरें… सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है DM नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि नवगछिया में बड़ी बस और छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। इसमें दो लोगों की पहचान हुई है। एक मृतक कहिटार और एक खगड़िया के रहने वाले हैं। बाकि, लोगों के पहचान की जा रही है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… बिहार में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 और शेखपुर में 3 की गई जान बिहार में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए… भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 11 घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। 2 को पटना के PMCH रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 4 गाड़ियां आपस में टकराईं हैं। पहले तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से जा भिड़ी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बस भी इस हादसे की चपेट में आई है, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। दो मृतकों की पहचान हुई है। इसमें कटिहार के अरविंद कुमार मंडल और खगड़िया के मरार मोरकाही के रहने वाले कुणाल कुमार के रूप में हुई है। हादसा नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के पास हुआ। भागलपुर DM और SSP मायागंज हॉस्पिटल पहुंचे हैं। हादसे के बाद की तस्वीरें… सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है DM नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि नवगछिया में बड़ी बस और छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। इसमें दो लोगों की पहचान हुई है। एक मृतक कहिटार और एक खगड़िया के रहने वाले हैं। बाकि, लोगों के पहचान की जा रही है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… बिहार में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 और शेखपुर में 3 की गई जान बिहार में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *